Realme P2 Pro vs Motorola Edge 50 Fusion बैटरी तुलना: जानें कौन है बेहतर

Join Us icon

Realme P2 Pro (रिव्यू) में 5,200mAh की बैटरी है जो कि Motorola Edge 50 Fusion (रिव्यू) की तुलना में थोड़ी बड़ी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि Realme का स्मार्टफोन लंबी बैटरी लाइफ देगा क्योंकि यह सब इस पर निर्भर करता है कि कौन सा फोन बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज किया गया है। कभी-कभी, अच्छी ऑप्टिमाइजेशन वाला फोन छोटी बैटरी के बावजूद बेहतर बैटरी लाइफ प्रदान करता है। चलिए देखते हैं कि बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में कौन सा फोन बेहतर है। उससे पहले आपको बता दें कि दोनों डिवाइस एक ही Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट से लैस हैं और दोनों में 12GB तक की रैम है।

पीसीमार्केट बैटरी टेस्ट

PCMark एक बेंचमार्क ऐप है जो स्मार्टफोन की बैटरी परफॉर्मेंस की टेस्टिंग करता है। टेस्ट रन करने के लिए हमने दोनों डिवाइस Realme P2 Pro और Motorola Edge 50 Fusion को 100 प्रतिशत चार्ज किया और उनकी ब्राइटनेस 80 प्रतिशत और वॉल्यूम 50 प्रतिशत पर सेट कर टेस्ट की।

Realme P2 Pro (बाएं) Motorola Edge 50 Fusion (दाएं)

Realme P2 Pro ने पीसीमार्क टेस्ट में 10 घंटे और 25 मिनट तक का स्कोर प्राप्त किया, जबकि Motorola Edge 50 Fusion ने 9 घंटे और 53 मिनट तक बैटरी लाइफ हासिल की। इससे पता चलता है कि Realme स्मार्टफोन बेहतर बैटरी मैनेजमेंट प्रदान करता है।

विजेता: Realme P2 Pro

वीडियो स्ट्रीमिंग

टेस्टRealme P2 Pro बैटरी ड्रॉपMotorola Edge 50 Fusion बैटरी ड्रॉप
30-मिनट यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग4 प्रतिशत (280mAh)4 प्रतिशत (200mAh)

 

इसके बाद हमने 30 मिनट की YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग के साथ दोनों डिवाइस का टेस्ट किया, जहां वीडियो का रिजोल्यूशन 1080p पर सेट था और डिवाइस की ब्राइटनेस और वॉल्यूम 50 प्रतिशत पर थी। टेस्ट में दोनों स्मार्टफोन में 4 प्रतिशत बैटरी की गिरावट देखी गई। हालांकि, कुल मिलाकर, मोटोरोला एज 50 फ्यूजन ने कम बैटरी खपत 200mAh थी जबकि रियलमी पी2 प्रो में 280mAh की बैटरी खपत हुई।

विजेता: Motorola Edge 50 Fusion

गेमिंग

Realme P2 Pro गेमिंग के दौरान बेहतर बैटरी मैनेजमेंट करता है। हमने BGMI, Call of Duty, और Real Racing 3 गेम्स के साथ 30 मिनट का गेमिंग सत्र किया, जिसमें दोनों फोन की ब्राइटनेस, फ्रेम रेट, और वॉल्यूम समान सेटिंग्स पर थी।

TestRealme P2 ProMotorola Edge 50 Fusion
BGMI8 percent (416mAh)9 percent (450mAh)
COD6 percent (312mAh)9 percent (450mAh)
Real Racing 36 percent (312mAh)8 percent (400mAh)

टेस्ट के दौरान Motorola Edge 50 Fusion की बैटरी 26 प्रतिशत तक गिरी, जबकि Realme P2 Pro की बैटरी केवल 20 प्रतिशत कम हुई।

विजेता: Realme P2 Pro

चार्जिंग टेस्ट

दोनों स्मार्टफोन के साथ एक कंपेटिबल चार्जर आता है। Realme P2 Pro 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि Motorola Edge 50 Fusion 68W चार्जिंग सपोर्ट करता है।

टेस्टRealme P2 ProMotorola Edge 50 Fusion
चार्जिंग टाइम (20-100 प्रतिशत)36 मिनट्स36 मिनट्स

Realme P2 Pro को 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 36 मिनट लगे, जबकि Edge 50 Fusion को इसी काम के लिए 54 मिनट का समय लगा। हालांकि, मोटोरोला स्मार्टफोन के सेटिंग मेन्यू में चार्ज बूस्ट फीचर को इनेबल करके यह Realme डिवाइस की तरह ही 36 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।

विजेता: टाई

फैसला

बैटरी परफॉर्मेंस में दोनों डिवाइस के बीच मामूली अंतर है। Motorola Edge 50 Fusion वीडियो स्ट्रीमिंग में बेहतर है और चार्जिंग स्पीड में Realme P2 Pro के बराबर है। दूसरी ओर Realme P2 Pro गेमिंग और PCMark बैटरी टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करता है। दोनों डिवाइस में आपको अच्छा बैटरी बैकअप मिलेगा, इसलिए आप दोनों में से किसी को भी चुन सकते हैं।

प्राइस की बात करें तो Realme P2 Pro की कीमत भारत में 21,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Motorola Edge 50 Fusion के बेस 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here