लॉन्च से पहले कंफर्म हुए Lava Play Max के स्पेसिफिकेशंस, मिलेगा Dimensity 7300 प्रोसेसर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/Lava-Play-Max-specifications-confirmed-ahead-of-india-launch.jpg

Update: Lava Play Max लॉन्च हो गया है कंपनी ने दावा किया है कि यह अपने सेगमेंट में पहला स्मार्टफोन है जो Vapor Chamber Cooling (VC Cooling) तकनीक के साथ आया है। इसकी सेल इसी महीने से शुरू होगी। कीमत की बात करें तो 6GB मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और 8GB वैरियंट 14,999 रुपये का है। ब्रांड दोनों मॉडल्स के साथ खास बैंक ऑफर भी देगा। आप इसकी फुल जानकारी के लिए यहां क्लिक कर पूरा पोस्ट पढ़ सकते हैं

सुबह की स्टोरी आगे दी गई है:

Lava अपनी Play सीरीज में नया स्मार्टफोन Lava Play Max लॉन्च करने वाला है। इसे लेकर लगातार टीजर सामने आ रहे हैं। इसी बीच कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके और फीचर्स कंफर्म किए हैं। हालांकि लॉन्च डेट अभी पोस्टर्स में सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है यह डिवाइस कुछ ही दिनों में लॉन्च हो सकता है। खास बात यह है कि ब्रांड अपने इस आगामी सस्ते फोन में दमदार MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट देने वाला है। आइए, आगे खूबियों को विस्तार से जानते हैं।

Dimensity 7300 चिपसेट के साथ कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि Lava Play Max में 128GB UFS 3.1 स्टोरेज और 8GB RAM के साथ 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट होगा। यानी कुल मिलाकर ग्राहकों को 16जीबी तक रैम मिल सकती है। इससे यह साफ है कि Lava इस मॉडल को हाई-परफॉरमेंस टास्क और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस के लिए तैयार कर रहा है।

डिवाइस की माइक्रोसाइट अभी लाइव नहीं हुई है। फिलहाल Lava अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए स्पेसिफिकेशंस शेयर कर रहा है। उम्मीद है कि Lava Play Max दिसंबर में लॉन्च हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा के लिए हमे थोड़ा इंतजार करना होगा।

Lava Play Max की पहले आए टीजर्स में फोन का डिजाइन सामने आ चुका है और इसे ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शंस में पेश किया जाएगा। यह भी कंफर्म हो गया है कि डिवाइस में 50MP AI रियर कैमरा और नेक्स्ट-जेन VC कूलिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी। यह लंबे गेमिंग सेशंस के दौरान तापमान कंट्रोल करने में मदद करती है।

Lava Play Max को लेकर अब तक आई जानकारी के अनुसार इसमें 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलने वाला है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Android 15 पर रन कर सकता है। कहा जा रहा है कि 6GB RAM वैरियंट भी आने की उम्मीद है जो अभी Lava ने आधिकारिक रूप से कंफर्म नहीं किया है।

Lava Play Max खासतौर पर उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है जो 12 से 15 हजार रुपये के अंदर हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, दमदार परफॉरमेंस, स्टोरेज और Android 15 का अनुभव चाहते हैं। यह स्टूडेंट्स, एंट्री-लेवल गेमर्स और रोजमर्रा के उपयोग के लिए बढ़िया साबित हो सकता है।

Lava Play Max फोन का मुकाबला संभावित तौर पर Realme Narzo 80X, Redmi 15, और Infinix Note 50X जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि Dimensity 7300 SoC, VC कूलिंग और Android 15 इसे इस सेगमेंट में आगे रख सकते हैं। वहीं, और फीचर्स आने के बाद असल टक्कर सामने आएगी।

यदि आपका बजट 12 से 15 हजार रुपये के अंदर है और ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें परफॉरमेंस, बेहतर डिस्प्ले, बढ़िया स्टोरेज मिल जाए तो Lava Play Max अच्छा विकल्प है। आप इसका वेट कर सकते हैं। हम आगे लॉन्च डेट आने पर आपको इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।