AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग के साथ सस्ती Lava ProWatch V1 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/lava-prowatch-v1-launched-in-india-price-features.jpg
Highlights

Lava Yuva 2 5G के लॉन्च के बाद घरेलू ब्रांड भारतीय ग्राहकों के लिए एक नई स्मार्टवॉच लेकर आया है। बिल्कुल नई Lava ProWatch V1 में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। जैसे कि 1.85-इंच AMOLED डिस्प्ले, 2.5D GPU एनिमेशन इंजन, कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स, GPS, IP68 रेटिंग आदि। आइए, Lava स्मार्टवॉच की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारत में Lava ProWatch V1 की कीमत और उपलब्धता

लावा प्रोवॉच V1 की कीमत सिलिकॉन वैरियंट के लिए 2,399 रुपये से शुरू होती है। हालांकि, यह अन्य वैरियंट में भी उपलब्ध है। स्मार्टवॉच जल्द ही भारत में रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होगी।

आप नीचे टेबल में कीमत और रंग विकल्प देख सकते हैं:

Lava ProWatch V1 कलर्स स्ट्रेप वैरियंट  कीमत
Black Nebula Silicone 2,399 रुपये
Bluish Ronin
Mint Shinobi
Peachy Hikari
Peachy Hikari Metal Silicone + Rose Gold Metal strap 2,699 रुपये
Black Nebula Metal Silicone + Black metal strap 2,799 रुपये

Lava ProWatch V1 फीचर्स

बताते चलें कि लेटेस्ट लावा प्रोवॉच वी1 प्रोवॉच पूर्व मॉडल वीएन की सक्सेसर है, जिसे 1,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर घोषित किया गया था। विशेष रूप से स्मार्टवॉच में 1.96 इंच का स्क्वायर टीएफटी एलसीडी ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले, आईपी67 रेटिंग जैसे कई फीचर्स हैं। वहीं, पूर्व मॉडल को 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ है, लेकिन कंपनी ने प्रोवॉच वी1 की बैटरी का खुलासा नहीं किया है।