Lava Shark 3 5G गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava जल्द ही बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन पेश कर सकता है। क्योंकि कंपनी के अपकमिंग फोन Lava Shark 3 5G की जानकारी गूगल प्ले कंसोल साइट पर सामने आई है। यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर LAVA LXX532 के साथ लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग से फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम, प्रोसेसर, रैम और डिस्प्ले रिजॉल्यूशन से जुड़ी कुछ डीटेल्स का पता चला है। आइए, आगे जानते हैं Lava Shark 3 5G में क्या मिल सकता है।
Lava Shark 3 5G के स्पेसिफिकेशंस (लिस्टिंग्स)
गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग के अनुसार, आगामी Lava Shark 3 5G Android 16 पर काम करेगा। इसमें Android SDK 36 का सपोर्ट भी दिया गया है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो बजट सेगमेंट में लेटेस्ट एंड्राइड वर्जन के साथ आने वाला यह फोन अच्छा विकल्प बन सकता है।
परफॉरमेंस के लिए फोन में Spreadtrum T765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी मिली है। इसमें 2 ARM Cortex-A76 कोर 2.3GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। जबकि 6 ARM Cortex-A55 कोर 2.1GHz की स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G57 GPU मिल सकता है। यह कॉन्फिगरेशन रोज के उपयोग और सामान्य ऐप्स के लिए सही साबित हो सकता है।
लिस्टिंग में Lava Shark 3 5G की रैम 3.6GB से 3.7GB के बीच दिखाई गई है। इससे लगता है कि फोन में 4GB रैम वैरियंट दिया जा सकता है। हालांकि, इसकी असल रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
डिस्प्ले की बात करें तो लिस्टिंग में फोन का रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल बताया गया है। यानी इसमें HD+ रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन मिल सकती है। हालांकि, डिस्प्ले का साइज, रिफ्रेश रेट और पैनल टाइप अभी लिस्टिंग में नहीं दिखा है।
फिलहाल Lava Shark 3 5G के लॉन्च और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके कैमरा, बैटरी, चार्जिंग और स्टोरेज से जुड़ी डीटेल्स भी अभी सामने आना बाकी हैं। हालांकि गूगल प्ले कंसोल में इसकी मौजूदगी से लगता है कि कंपनी इस डिवाइस को जल्द लेकर आ सकती है। यह पूर्व में आए Lava Shark 2 5G का अपग्रेड होगा।
Lava Shark 2 5G फोन में 6.75 इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले है। इस पर ग्राहकों को फास्ट 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ Shark 2 5G स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया था जो इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस बनाता है।
प्रोसेसिंग के लिए Lava Shark 2 5G फोन में UNISOC T8200 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन का प्राइस 11,999 रुपये था। यह मोबाइल सिंगल वैरियंट में ही लाया गया था। जिसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मिलता है।
पावर बैकअप के लिए Lava Shark 2 5G स्मार्टफोन 6000एमएएच बैटरी से लैस है। फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
अगर Lava इस आगामी फोन को किफायती कीमत पर लॉन्च करता है तो यह अच्छा एंट्री लेवल विकल्प बन सकता है। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।