LG ने 14,99,990 रुपये में लॉन्च किया 115 इंच का QNED evo Mini LED TV, इतनी कीमत में आ जाएंगे 5 iPhone Duo

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड (LGEIL) ने भारत में अपना 292 सेंटीमीटर (115 इंच) QNED evo AI Mini LED TV लॉन्च (115QNED90BL) किया है, जिसकी कीमत सुनकर एक बार आप भी चौंक जाएंगे। एलजी के इस Mini LED TV की कीमत इंडिया में 14,99,990 रुपये है। देखें, तो इस कीमत में 5 iPhone Duo आ जाएंगे, जिसके 256जीबी वैरियंट की कीमत 2,99,900 रुपये (256GB)है। यह एलजी की 2026 QNED evo सीरीज का सबसे बड़ा टीवी है। इसमें आपको Mini LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, एआई आधारित पिक्चर प्रोसेसिंग, 330Hz तक का रिफ्रेश रेट और वर्चुअल सराउंड साउंड जैसे फीचर्स मिलेंगे। टीवी की साइज को देखें, तो यह घर पर आपको थियेटर जैसा एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।
LG 115-inch QNED evo TV की कीमत
एलजी के 115 इंच QNED evo AI Mini LED TV की कीमत भारत में 14,99,990 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकता है। खास कर यह टीवी उन लोगों के लिए एक ऑप्शन हो सकता है, जो अपने घर ही थियेटर जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं।
LG 115-inch QNED evo TV के फीचर और स्पेसिफिकेशंस
LG 115QNED90BL टीवी में 115 इंच का 4K QNED Mini LED डिस्प्ले है, जो Precision Dimming Ultra टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस तकनीक की खास बात है कि इससे स्क्रीन पर कॉन्ट्रास्ट बेहतर बनाने के साथ अंधेरे में भी विजुअल्स में बारीक डिटेल्स दिखाने में मदद मिलती है। वहीं, इसमें Dynamic QNED Color Pro टेक्नोलॉजी भी है, जो बेहतर कलर रिप्रोडक्शन के लिए दी गई है। कंपनी के अनुसार, इस टेक्नोलॉजी को पूरी स्क्रीन पर 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम के लिए Intertek से सर्टिफिकेशन मिला है।
अगर प्रोसेसर की बात करें, तो यह टीवी Alpha 8 AI Processor Gen3 पर रन करता है। इसमें AI Super Upscaling फीचर है, जो डीप लर्निंग की मदद से स्क्रीन पर मौजूद ऑब्जेक्ट्स का विश्लेषण करता है और कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट की टेक्सचर, किनारों और बारीक डिटेल्स को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, AI Picture Pro फीचर चेहरे, शरीर और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की डिटेल्स को बेहतर करता है, जबकि Dynamic Tone Mapping Pro हर फ्रेम का विश्लेषण करके ब्राइटनेस, रिजॉल्यूशन और क्लैरिटी को एडजस्ट करता है।
टीवी में AI Sound Pro फीचर है, जो इसके बिल्ट-इन स्पीकर्स के जरिए वर्चुअल 11.1.2-चैनल सराउंड साउंड तैयार करता है। इसमें आपको Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलता है। अच्छी बात यह है कि टीवी में webOS 26 के साथ कई खास फीचर्स मिलते हैं। Sports Portal के जरिए लाइव कंटेंट, स्कोर, मैच शेड्यूल और लीग स्टैंडिंग की जानकारी एक ही जगह मिल जाती है। साथ ही, Sports Alert फीचर यूजर्स को उनकी पसंदीदा टीमों और लीग से जुड़े नोटिफिकेशन भेजता है। वहीं, AI Concierge स्क्रीन पर एक कार्ड दिखाता है, जिसमें मैच की स्थिति और संभावित नतीजों जैसी जानकारी मिल सकती है।
LG 115-inch QNED evo TV में गेमिंग के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें नेटिव 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जबकि Variable Refresh Rate (VRR) का सपोर्ट 165Hz तक है। इसके अलावा, टीवी AMD FreeSync Premium और Auto Low Latency Mode (ALLM) को भी सपोर्ट करता है। एलजी की Motion Booster टेक्नोलॉजी सपोर्टेड मोड में रिफ्रेश रेट को 330Hz तक बढ़ा सकती है। इससे फास्ट-पेस्ड गेम्स, खासकर शूटिंग और रेसिंग गेम्स के दौरान मोशन ब्लर कम करने में मदद मिलती है।
टीवी में Google Gemini और Microsoft Copilot का सपोर्ट भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें LG Shield टेक्नोलॉजी दी गई है, जो एडवांस्ड एन्क्रिप्शन के जरिए यूजर के डाटा और पर्सनलाइज्ड अनुभव को सुरक्षित रखने में मदद करती है।
क्या आपको LG का 115 इंच वाला टीवी खरीदना चाहिए? तो आपको बता दें कि LG 115-inch QNED evo AI Mini LED TV उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो घर में बड़े स्क्रीन वाला होम थिएटर सेटअप चाहते हैं और अपने गेमिंग फीचर्स से भी समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसमें Mini LED डिस्प्ले, लोकल डिमिंग, Dolby Vision सपोर्ट और गेमिंग के लिए हाई रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस वजह से यह फिल्में देखने, स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए एक विकल्प बन सकता है। हालांकि 14,99,990 रुपये की कीमत इसे प्रीमियम सेगमेंट में रखती है। इसे रखने के लिए बड़े कमरे की जरूरत भी होगी, क्योंकि टीवी की चौड़ाई 2.5 मीटर से ज्यादा है।