
LG ने दिवाली के मौके पर अपनी डब्ल्यू सीरीज़ के नए स्मार्टफोन W30 Pro की कीमत से पर्दा उठाते हुए इसे भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। इस स्मार्टफोन को 12,490 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है। LG W30 Pro लॉन्च के बाद अब कंपनी एक नया टैबलेट डिवाईस बााजर में लाने को तैयार है, जिसकी एक्सक्लूसिव जानकारी 91मोबाइल्स की टीम को मिली है।
91मोबाइल्स को एलजी के टैबलेट डिवाईस LG G Pad 8 की एक्सक्सूसिव ईमेज प्राप्त हुई है। फोटो के साथ ही इस टैबलेट की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है जिससे पता चला है कि LG G Pad 8 बड़ी डिसप्ले साथ ही पावरफुल बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। LG G Pad 8 के डिजाईन और लुक की बात करें तो यह टैबलेट बटन लेस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा जिसपर कोई भी नॉच मौजूद नहीं होगी।
डिजाईन
टैबलेट के फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। LG G Pad 8 के बैक पैनल पर उपरी ओर सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर ही नीचे की ओर LG का लोगो लगा है। टैबलेट के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट मौजूद है। इस पोर्ट के दोनों ओर स्पीकर ग्रिल दी गई है। LG G Pad 8 में 3.5एमएम जैक दिया जाएगा यह नहीं यह डिटेल अभी फोटो में साफ नहीं हो पाई है।
स्पेसिफिकेशन्स
LG G Pad 8 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने नाम के अनुरूप ही यह टैबलेट 8 इंच की बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस डिसप्ले की रेज्ल्यूशन क्या होगी यह कहना अभी मुश्किल है। LG G Pad 8 के बैक पैनल पर जहां 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा वहीं सेल्फी के लिए यह टैबलेट डिवाईस 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा।
LG G Pad 8 में पावर बैकअप के लिए 8,200एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि LG G Pad 8 फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लॉन्च किया जाएगा। हमें मिली जानकारी के अनुसार LG G Pad 8 को 367 यूएस डॉलर की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 26,000 रुपये के करीब होगी।
LG W30 Pro
एलजी डब्ल्यू सीरीज़ के इस स्मार्टफोन को कंपनी को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.26-इंच की एचडी+ फुलविज़न डॉट नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। LG W30 Pro एंडरॉयड 9 पाई आधारित है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 14एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो LG W30 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का लो लाईट कैमरा, 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए LG W30 Pro 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
LG W30 Pro डुअल सिम के साथ 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए LG W30 Pro में 4,050एमएएच की बैटरी दी गई है। आपको बता दें कि LG W30 Pro को स्टीरियो साउंड प्लस टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है जिसके चलते फोन की डिसप्ले में से ही आवाज आएगी।




















