पांच कैमरे और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आया LG G8S ThinQ, जानें क्या है कीमत

LG ने इस साल फरवरी में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस इवेंट के दौरान अपने G8 ThinQ और G8s ThinQ को पेश किया था। वहीं, अब यह डिवाइस लॉन्च हो चुका है। इस डिवाइस को मिरर ब्लैक, मिरर टील और मिरर व्हाइट में खरीदा जा सकेगा।
इसके अलावा फोन की खासियत की बात करें तो यह आईपी68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट और एमआईएल-एसटीडी 810जी सर्टिफाइड है। इतना ही नहीं इसमें 32-बिट हाई-फाई क्वार्ड डीएसी, क्रिस्टल साउंड ओएलईडी टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इसे भी पढ़ें: 3जीबी रैम पर लॉन्च हुआ LG Stylo 5, इसके साथ आता है बेहद ही स्टाईलिश और एडवांस Stylus pen
कीमत
LG G8s ThinQ की कीमत की बात करें तो यह यूरो 769 (लगभग 59,800 रुपए) के साथ पेश किया गया है। डिवाइस इस महीने यूरोप, लेटिन अमेरिका, अफ्रिका और मिडल ईस्ट जैसे देशों में सेल के लिए आएगा। वहीं, लॉन्च ऑफर्स के तहत जर्मनी में फोन के साथ 43-इंच एलजी 4के टीवी दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: LG G8 ThinQ अगस्त में आएगा इंडिया, इसमें है दुनिया का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855
स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो G8s ThinQ में 6.2-इंच 1080×2248 ओएलईडी डिसप्ले होगी। वहीं, फोन में पावर देने के लिए स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट होगा। इसके अलावा फोन में 6जीबी रैम और 64 व 128जीबी की स्टोरेज होगी। डिवाइस में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए पोन में ट्रिपल रियर कैमरा होगा। इस ट्रिपल रियर कैमरे में 12-मेगापिक्सल एफ/1.5 स्टैंडर्ड, 12एमपी एफ/2.4 टेलीफोटो लेंस और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा। इसके अलावा फोन में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल कैमरा होगा। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 3,550 एमएएच की बैटरी और एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।