
कुछ दिनों पहले ही LG Stylo 5 का एक प्रैस रेंडर सामने आया था जिसमें पता चला था कि LG अपने आगामी डिवाईस को सस्ते बजट में लॉन्च करेगी। वहीं अब कंपनी ने LG Stylo 5 से पर्दा उठा दिया है। LG Stylo 5 पिछले साल लॉन्च हुए LG Stylo 4 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है जिसे फिलहाल अमेरिकी बाजार में उतारा गया है। LG Stylo 5 को कंपनी द्वारा मीड बजट सेग्मेंट में उतारा गया है जो शानदार फीचर्स से लैस है।
लुक और डिजाईन
LG Stylo 5 को कंपनी द्वारा 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जिसमें किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। डिसप्ले के दोनों साईड पैनल्स के साथ ही उपरी और नीचले पैनल पर भी बॉडी पार्ट दिया गया है। फ्रंट पैनल के उपनी बेजल पर सेल्फी कैमरा व स्पीकर मौजूद है। LG Stylo 5 सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो फोन के बैक पैनल पर बीच में दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट भी मौजूद है। वहीं कैमरा सेटअप के ठीक नीचे रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। LG Stylo 5 के दाएं पैनल पर पावर बटन है तथा बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
LG Stylo 5 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1080 x 2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई पर पेश किया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। कंपनी की ओर से अभी फोन में मौजूद चिपसेट की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं LG Stylo 5 को 3जीबी रैम मैमोरी पर अपना काम करता है। यह भी पढ़ें : 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ 48-एमपी कैमरे और 4,020एमएएच बैटरी वाला Oppo F11
LG Stylo 5 को कपंनी ने 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए LG Stylo 5 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
एलजी ने अपने इस नए फोन को Stylus pen के साथ पेश किया है जो स्क्रीन-मैमो, पॉप लेंस व स्केच जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई नेटवर्क पर काम करता है। फोन अनलॉकिंग के लिए जहां LG Stylo 5 के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। यूएस मार्केट में इस फोन को ब्लोंड रोज़ और प्लेटिनम ग्रे कलर में लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : 4 जुलाई को इंडिया आ रहा है Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 7A, क्या फिर बनेगा नया रिकॉर्ड ?
LG Stylo 5 की कीमत अमेरिका में 230 यूएस डॉलर रखी गई है जो इंडियन करंसी अनुसार 15,900 रुपये के करीब है। अमेरिका में लॉन्च हुए इस फोन को LG द्वारा इंडिया में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।



















