ट्रिपल रियर कैमरे वाला LG G8s ThinQ 28 जून को ताइवान में होगा लॉन्च, शानदार है इसका डिजाइन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/06/LG-G8-ThinQ.jpg

LG ने इस साल फरवरी में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस इवेंट के दौरान अपने G8 ThinQ और G8s ThinQ को पेश कया था। वहीं, अब यह डिवाइस लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। कोरिया की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एलजी इस महीने 28 जून को ताइवान में एक इवेंट का आयोजन करेगी, जहां G8s ThinQ को लॉन्च किया जाएगा। हालाकिं, इस फोन की भारतीय लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी 28 जून को ताइवान में इवेंट का आयोजन कर इस फोन को लॉन्च करेगी। हालांकि, इस फोन के अलावा दूसरे किसी ओर फोन को पेश किया जाएगा या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: 4,000एमएएच व ट्रिपल ​रियर कैमरे वाले सस्ते स्मार्टफोन LG W10 की स्पेसिफिकेशन्स लीक, 3जीबी रैम पर होगा लॉन्च

इस हैंडसेट को Carmine Red, New Aurora Black,और New Moroccan Blue कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। वहीं, फोन आईपी68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट और एमआईएल-एसटीडी 810जी सर्टिफाइड है। इतना ही नहीं इसमें 32-बिट हाई-फाई क्वार्ड डीएसी, क्रिस्टल साउंड ओएलईडी टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इसे भी पढ़ें: LG Stylo 5 का नया प्रैस रेंडर हुआ लीक, बजट कैटगरी के अंदर होगा लॉन्च

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो G8s ThinQ में 6.2-इंच 1080×2248 ओएलईडी डिसप्ले होगी। वहीं, फोन में पावर देने के लिए स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट होगा। इसके अलावा फोन में 6जीबी रैम और 64 व 128जीबी की स्टोरेज होगी। डिवाइस में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए पोन में ट्रिपल रियर कैमरा होगा। इस ट्रिपल रियर कैमरे में 12-मेगापिक्सल एफ/1.5 स्टैंडर्ड, 12एमपी एफ/2.4 टेलीफोटो लेंस और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा। इसके अलावा फोन में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल कैमरा होगा। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 3,550 एमएएच की बैटरी और एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।