4,000एमएएच व ट्रिपल ​रियर कैमरे वाले सस्ते स्मार्टफोन LG W10 की स्पेसिफिकेशन्स लीक, 3जीबी रैम पर होगा लॉन्च

Join Us icon

टेक कंपनी LG भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए नई स्ट्रेटजी बना रही है। इस स्ट्रेटजी के तहत एलजी का दांव होगा LG W सीरीज़। कंपनी घोषणा कर चुकी है कि जल्द ही इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में LG W सीरीज़ को उतारा जाएगा जो कम कीमत पर दमदार कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स प्रदार करेगी। खबर है कि एलजी की इस नई सीरीज़ के तहत सबसे पहले LG W10 फोन लॉन्च किया जाएगा। यूं जो कंपनी स्वयं ही इस फोन की लुक से पर्दा उठा चुकी है लेकिन एक नए लीक में LG W10 के लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हो गई हैं।

LG W10 के जुड़ा यह लीक एक विदेशी वेबसाइट एंडरॉयड इंटरप्राइज़ की लिस्टिंग से सामने आया है। इस लिस्टिंग में बताया गया है कि एलजी अपनी डब्ल्यू सीरीज़ के पहले स्मार्टफोन को 6.2-इंच की डिसप्ले पर पेश करेगी। लिस्टिंग के अनुसार एलजी का यह फोन एंडरॉयड 9.0 पाई वर्ज़न पर पेश किया जाएगा। लीक के मुताबिक LG W10 को 3जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा इस फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। हालांकि इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता है कि एलजी डब्ल्यू10 को एक से ज्यादा वेरिएंट्स में बाजार में उतारा जा सकता है।

ऐसी होगी लुक

LG W10 की लीक हुई फोटो में फोन का ट्रिपल रियर कैमरा दिखाया गया है। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में दो सेंसर जहां ब्लैक रिंग में हैं वहीं तीसरा सेंसर रेड रिंग में दिखाया गया है। इस फोटो में फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिखाया गया है जो कैमरा सेटअप के साईड में पैनल के बीच में स्थित है। फोन के बैक पैनल पर नीचे ही ओर LG की ब्रांडिग दी गई है। इस फोटो में फोन का साईड पैनल और लोवर पैनल भी नज़र आया है। फोन के साईड पैनल पर वाल्यूम रॉकर लगा हुआ है तथा इसके नीचे पावर बटन मौजूद है। LG W सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट स्थित है। एलजी के इस फोन को एंटिना बैंड डिजाईन पर बनाया गया है।

बैटरी व प्रोसेसर

आपको बता दें कि LG India पहले ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर LG W10 का प्रोडक्ट पेज बना चुकी है जहां फोन से जुड़ी अन्य स्पेसिफिकेशन्स व जानकारियां मौजूद है। इस पेज से पता चला है कि LG अपनी W सीरीज़ के स्मार्टफोन को 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस कर बाजार में लॉन्च करेगी। फोन की बैटरी के साथ ही यह जानकारी भी सामने आ गई है कि LG W सीरीज़ स्मार्टफोन को एंडरॉयड के नए आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन का चिपसेट 12एनएम तकनीक बना होगा जो 64बिट ​आर्कटेक्चर प्रोसेसिंग पर काम करेगा।

बहरहाल LG W10 को इंडिया में कब तक लॉन्च किया जाएगा यह कहना अभी मुश्किल है। लेकिन इतना तय है कि कंपनी अपने इस फोन को लो बजट सेग्मेंट में ही उतारेगी। LG W सीरीज़ के साथ कंपनी Samsung की Galaxy M सीरीज़ और Xiaomi तथा Realme जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने वाली है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here