
91मोबाइल्स ने LG से जुड़ी एक्सक्लूसिव खबर में बताया था कि कंपनी हाल ही में भारत में लॉन्च हुई अपनी ‘LG W’ सीरीज़ को ऑफलाईन प्लेटफॉम पर भी सेल के लिए उपलब्ध कराने वाली है। इस सीरीज़ में LG W10, LG W30 और LG W30 Pro शामिल हैं। वहीं अब अंर्तराष्ट्रीय मंच से खबर सामने आई है कि LG ने ग्लोबल मंच पर अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया डिवाईस LG K20 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया है जो कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन उपलब्ध कराता है।
LG K20 डिजाईन
कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को MIL-STD-810G सर्टिफिकेशन के साथ लॉन्च किया गया है। यह एक मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन है जो फोन की मजबूती को दर्शाता है। LG K20 बेहद ज्यादा या बेहद कम तापमान सहने में सक्षम है। इसी उंचाई से गिरने पर भी यह स्मार्टफोन सुरक्षित रहता है। LG K20 बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया है जिसमें किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। फोन की डिसप्ले पर कोई फिजिकल बटन नहीं है तथा स्क्रीन के चारों ओर बॉडी पार्ट मौजूद है।

फ्रंट पैनल के उपरी हिस्से पर स्पीकर और सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसी तरह LG K20 के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा मौजूद है जो बाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है। यहां कैमरा सेंसर के साथ फ्लैश लाईट भी दी गई है। फोन के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है तथा पैनल पर ही नीचे की ओर स्पीकर दिए गए हैं। LG K20 के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट के साथ ही गूगल असिस्टेंट का शार्ट कट बटन मौजूद है। इसी तरह फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट दिया गया है।
LG K20 स्पेसिफिकेशन्स
एलजी के20 को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 480 x 960 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। LG K20 एंडरॉयड 9 पाई के साथ एंडरॉयड गो एडिशन पर पेश किया गया है जो इसे कम रैम होने के बावजूद ही स्मूथ व लैग फ्री प्रोसेसिंग में मदद करता है। यह फोन 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉडकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है।
LG K20 को कंपनी द्वारा 1जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो LG K20 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ की भारतीय कीमत का खुलासा, यहां से करें प्री-बुक
LG K20 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। ब्लूटूथ, वाईफाई व जीपीएस जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को औरोरा ब्लैक व मोरोक्को ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। LG K20 को फिलहाल यूरोप व यूके में उतारा गया है जहां इसकी कीमत 100 यूरो यानि तकरीबन 7,900 रुपये है। यह फोन इंडिया कब आएगा इस बारें में अभी कोई जानकारी नहीं है।






















