
पिछले हफ्ते साउथ कोरिया की कंपनी LG का एक नया फोन LG K31 गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ था, जहां फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई थीं। वहीं, अब एलजी के एक और फोन की जानकरी सामने आई है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह LG K31s फोन होगा। दरअसल, नए डिवाइस को FCC सर्टिफिकेशन ऑथोरिटी वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि यह फोन LG K31s होगा। FCC सर्टिफिकेशन पर फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई है।
FCC सर्टिफिकेशन्स को Mysmartprice ने सबसे पहले स्पॉट किया है। सर्टिफिकेशन ऑथोरिटी के अनुसार LG K31s (मॉडल नंबर LG LM-K310lM) की तस्वीरें भी सामने आई हैं। सर्टिफिकेशन के अनुसार फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल शेप में टॉप-लेफ्ट पर प्लेस होगा। डुअल कैमरा के साथ ही एलईडी फ्लैश भी होगी। इसके अलावा फोन में पावर बटन और वॉल्यूम अप और डाउन बटन राइट साइड में मौजूद होंगे। इतनी ही नहीं फोन के बॉटम में 3.5mm हेडफोन जैक और स्टेंडर्ड माइक्रो यूएसबी पोर्ट व स्पीकर ग्रिल दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: LG Velvet 5G का नया मॉडल आया सामने, कम कीमत के साथ यह इंडिया में हो सकता है लॉन्च
इसके अलावा LG K31s में मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर हो सकता है, जिसके साथ 3जीबी की रैम और 32जीबी की स्टोरेज होगी। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि फोन में स्टोरेज को बढ़ाने का ऑप्शन होगा या नहीं। इसके अलावा अगर बात करें बैटरी की तो इसमें पावर बैकअप के लिए 3,900mAh की बैटरी दी जाएगी। फिलहाल के लिए एलजी के31एस के बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी सामने आई है।
LG K31
एलजी के31 की गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें तो यहां फोन के एंडरॉयड 10 ओएस से लैस बताया गया है। फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात गीकबेंच पर सामने आई है जिसके साथ मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट दिए जाने की पुष्टि इस लिस्टिंग में हुई है। बता दें कि यह चिपसेट लो एंड डिवाईस के देखने को मिलता है। इसे भी पढ़ें: 6GB रैम वाला LG Q92 5G वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द उठेगा फोन से पर्दा
LG K31 को गीकबेंच पर 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। बहरहाल उम्मीद की जा सकती है कि एलजी अपने फोन को एक से अधिक वेरिएंट में लॉन्च करेगी। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो सिंगल-कोर में जहां एलजी के31 को 826 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में LG K31 को 3822 स्कोर मिला है।


















