LG K42 और LG K52 जल्द इंडिया में करेंगे एंट्री, लीक हुई ये अहम डीटेल

Join Us icon

LG अपनी K-सीरीज के अंदर जल्द ही इंडिया में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। दरअसल, LG42 और LG K52 को इंडियन BIS वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे फोन्स के इंडिया लॉन्च को लेकर सामने आ रही पुरानी खबर पक्की हो गई है। वेबसाइट पर इन दोनों ही फोन को मॉडल नंबर LM-K420YMW और LM-K520YMW के साथ देखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों फोन क्रमशः एलजी के42 और एलजी के52 होंगे।

भारत में लॉन्च होने से पहले दोनों फोन इंटरनेशनल मार्केट में दस्तक दे चुके हैं। एलजी के42 को पहले ही सेंट्रल अमेरिका में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, एलजी के52 यूरोप में पेश किया जा चुका है। इन दोनों फोन की लिस्टिंग की जानकारी Mukul Sharma ने ट्विट कर दी है। हालांकि, इन फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कंपनी इस बारे में ऑफिशियल बयान दे सकती है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: LG Stylo 7 के रेंडर्स में हुआ डिजाइन का खुलासा

lg-k42

LG K42

एलजी के42 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन पंच-होल डिसप्ले 6.6 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। वहीं, फोन 10 ओएस पर पेश किया गया था जो एलजी यूएक्स पर काम करता है। साथ ही प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट दिया गया है। हैंडसेट में 3 जीबी रैम मैमोरी और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एलजी के42 स्क्वायर शेप का क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का सुपर वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। LG K42 सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: सैमसंग को टक्कर देने के मूड में LG, ला रहा एक और अनूठा फोन

LG K42 launched 4000 mah battery quad rear camera

LG K52

एलजी के52 में 6.6 इंच की फुलएचडी+ फुलविज़न डिसप्ले है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 ओएस के साथ बाजार में आया था जो कि 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में भी ग्राफिक्स के लिए पावरवीआर जीई8320 जीपीयू दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए LG K52 में भी क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही एलजी के52 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। LG K52 में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here