LG K92 गूगल पर हुआ लिस्ट, स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट के साथ जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

कुछ दिनों पहले ही टेक कंपनी LG का एक मोबाइल फोन लीक में सामने आया था जिसका नाम LG K92 5G बताया गया था। इस लीक में फोन की रेंडर ईमेज शेयर की गई थी, जिससे लुक और डिजाईन का खुलासा हुआ था। वहीं अब एलजी का यह फोन गूगल प्ले कंसोल पर भी स्पॉट हुआ है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को शेयर किया गया है। इस लिस्टिंग के बाद उम्मीद की जा रही है कि LG K92 जल्द ही टेक मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

LG K92 को गूगल प्ले कंसोल पर acexlm कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन के नाम 92 के साथ ही इसकी न सिर्फ इसकी स्पेसिफिकेशन्स बल्कि साथ ही फोन की फोटो भी मौजूद है। एलजी के92 की इस लिस्टिंग को एमएसपी वेबसाइट ने स्पॉट किया गया है। सबसे पहले फोटो की बात करें तो प्ले कंसोल पर फोन का फ्रंट पैनल पर दिखाया गया है जिसमें बेजल लेस पंच-होल डिसप्ले दिखाई गई है। सेल्फी कैमरे से लैस यह होल स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है।

lg-k92-5g-listed-on-google-play-console-with-snapdragon-690-soc

एलजी के92 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल प्ले कंसोल पर यह फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फुलएचडी+ डिसप्ले से लैस दिखाया गया है। लिस्टिंग में फोन का स्क्रीन साईज तो शेयर नहीं किया गया है लेकिन यह जरूर बताया गया है कि एलजी के92 की डिसप्ले 420DPI सपोर्ट करेगी। फोटो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एलजी अपने इस फोन को बड़ी यानि 6.5 इंच के करीब साईज वाली डिसप्ले पर लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम वाला Vivo Y30 हुआ और भी सस्ता, आज से ही लागू हुआ प्राइस कट

LG K92 को गूगल प्ले कंसोल पर 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर बना है जिसके साथ प्रोसेसिंग के लिए आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि स्नैपड्रैगन 690 एक 5जी चिपसेट है, जिससे साफ होता है कि एलजी के92 स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। वहीं उम्मीद है कि 6 जीबी रैम के अलावा फोन के अन्य वेरिएंट्स भी लॉन्च किए जाएंगे।

LG Velvet

लगे हाथ आपको बता दें कि एलजी भारतीय बाजार में अपना पावरफुल फोन LG Velvet भी लॉच करने की तैयारी में है। यह फोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पहले से ही सेल के लिए उपलब्ध है। इसी हफ्ते LG Velvet से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि यह स्मार्टफोन इंडिया में 36,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि फोन की लॉन्च डेट से अभी पर्दा उठना बाकी है। LG Velvet के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here