
पिछले हफ्ते टेक जगत में LG की चर्चा थी। खबर थी कि यह कोरियन कंपनी अपने मिडबजट 5G फोन LG Velvet का 4G मॉडल भी लॉन्च करने वाली है। यह फोन बेंचमार्किंग साइट पर भी लिस्ट हो चुका है। वहीं अब फिर से एलजी सुर्खियों में छाई है। कंपनी का एक नया बजट स्मार्टफोन अब इंटरनेट पर वायरल हुआ है जिसे गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में LGE LGL555DL मॉडल नंबर वाले इस फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।
LG का यह आगामी स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है, जिसे एमएसपी द्वारा स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में फोन के नाम की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन यह फोन LGE LGL555DL मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। यह लिस्टिंग कल यानि 22 जून की ही है, जिसके लॉन्च से पहले ही फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। फोन स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच पर इस एलजी फोन को एंडरॉयड 9 पाई से लैस दिखाया गया है।
गीकबेंच पर यह फोन 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है। यहां फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है, जिसके साथ मदरबोर्ड के जगह पर MT6765 लिखा गया है। बता दें कि यह मीडियाटेक के हीलियो पी22 चिपसेट का कोडनेम है। स्पेसिफिकेशन्स से भी यह साफ हो जाता है कि LGL555DL को एलजी द्वारा लो बजट में लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : 6,000एमएएच बैटरी के साथ सर्टिफाइड हुआ Samsung Galaxy M31s, जल्द होगा लॉन्च
बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो एलजी के इस आगामी स्मार्टफोन को सिंगल-कोर में जहां 139 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 492 स्कोर दिया गया है। बहरहाल LG यह फोन कब तक मार्केट में पेश करेगी और इस फोन का नाम क्या होगा, ये सभी डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। LG कम कीमत में अपने फोन को लॉन्च कर Xiaomi और Realme जैसे ब्रांड्स को भी टक्कर दे सकती है।
LG W10 Alpha
एलजी डब्ल्यू10 अल्फा कंपनी का सस्ता फोन है जो इंडिया में 9,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड 5.41 इंच की एचडी+ रेनड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड पाई के साथ यह फोन 1.6गीगाहर्ट्ज़ आक्टाकोर स्प्रैडट्रम एससी9863 चिपसेट पर रन करता है। भारत में यह फोन 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है।
फोटोग्राफी के लिए LG W10 Alpha के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसद दिया गया है। इसी तरह LG W10 Alpha सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। LG W10 Alpha डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए LG W10 Alpha 3,450एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। एलजी के इस नए फोन को ब्लैक कलर में सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।






















