LG M319010 और L455DL फोन को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन

Join Us icon

LG को दो फोन्स को मॉडल नंबर M319010 और L455DL के साथ ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर फोन के नाम की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, सर्टिफिकेशन साइट के अनुसार फोन को ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, लिस्टिंग में डिवाइस से जुड़ी ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई हैं।

LG L455DL मॉडल नंबर फोन के रेंडर्स लीक हुए थे, जिसके साथ LG के मॉडल नंबर L555DL के भी रेंडर्स सामने आए थे। रेंडर्स से जानकारी सामने आई थी कि फोन को वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ पेश किया जाएगा।
image-2020-02-26t100014-506
इसके अलावा LG L455DL में डेडिकेटिड गूगल असिस्टेंट बटन लेफ्ट साइड में होगा और डिवाइस में पवर बटन राइट साइड में होगा। हालांकि, अभी यह बात साफ नहीं है कि फोन को कब लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फोन को पेश किया जा सकता है।

बता दें कि LG ने हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए LG ने एक और नया डिवाईस LG Q51 भी पेश कर दिया है। एलजी की ओर से क्यू सीरीज़ का यह स्मार्टफोन फिलहाल दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में दस्तक दे सकता है। LG Q51 अटरेक्टिव लुक व डिजाइन के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

LG Q51 की स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से एलजी क्यू51 को 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस फुलविज़न डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। एलजी ने अपने फोन को MIL-STD-810G सर्टिफाइड बनाया है जो फोन को गिरने पर टूटने से बचाता है और मजबूती बनाए रखता है। कंपनी द्वारा यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कंपनी के कस्टमाइज़ यूजर इंटरफेस पर काम करता है।

इसी तरह LG Q51 में प्रोसेसिंग के लिए 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने अभी फोन में मौजूद चिपसेट से पर्दा नहीं उठाया है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि विभिन्न बाजारों में यह फोन क्वॉलकॉम और मीडियाटेक चिपसेट वाले अलग अलग मॉडल्स पर लॉन्च होगा। साउथ कोरिया में LG Q51 को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें 3 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here