LG Neo One को मिला FCC सर्टिफिकेशन, वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/12/LG-2.jpg

इस साल एलजी ने अपनी W सीरीज के अंदर तीन नए स्मार्टफोन्स को पेश किया था। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने LG W10, LG W30 और LG W30 Pro को लॉन्च किया था। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपने नए डिवाइस को लॉन्च करने की योजना बना रही है। LG अपने नए डिवाइस को Neo One के नाम से पेश करेगी। दरअसल, इस डिवाइस FCC पर सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।

FCC डॉक्यूमेंट में फोन का मॉडल नंबर ZNFX210LMW सामने आया है। वहीं, सर्टिफिकेशन में फोन की लुक और कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। यूजर मैन्यूल में सामने आया है कि LG Neo One में 5.7-इंच स्क्रीन होगी, लेकिन इसके रेजोल्यूशन की जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित होगा।

हालांकि, फोन में दिए जाने वाले प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज की जानकारी सामने नहीं आई है। मैन्यूल की माने तो फोन में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा। वहीं, रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप के अंदर 13 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा होगा। इसके अलावा FCC पर सामने आई तस्वीर में फोन पर एक ही रियर कैमरा स्पॉट किया गय है। One Neo में डुअल-सिम स्पोर्ट, 4जी, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट (128जीबी) और 4000mAh की बैटरी होगी।

FCC डाटाबेस में मौजूद लाइव फोटो से सामने आया है कि फोन वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। वहीं, डिवाइस के रियर में सिंगल कैमरा टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर होगा। इसके साथ ही डिवाइस में किसी प्रकार को कोई फिंगरप्रिंट स्कैनर दिखाई नहीं दिया।

बता दें कि कंपनी ने हाल ही में साउथ कोरियन मार्केट में LG G Pad 8 को लॉन्च किया था। LG G Pad 5 10.1 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह टैबलेट 1920 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10.1 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। LG G Pad 5 10.1 की डायमेंशन 247.2×150.7×8एमएम और वज़न 498 ग्राम है। कंपनी की ओर से यह टैबलेट एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.34गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर रन करता है।