
LG ने हाल ही में इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन LG W10 Alpha लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया था जिसे सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं अब अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए LG ने एक और नया डिवाईस LG Q51 भी पेश कर दिया है। एलजी की ओर से क्यू सीरीज़ का यह स्मार्टफोन फिलहाल दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में दस्तक दे सकता है। LG Q51 अटरेक्टिव लुक व डिजाईन के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।
LG Q51
कंपनी की ओर से एलजी क्यू51 को 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस फुलविज़न डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। एलजी ने अपने फोन को MIL-STD-810G सर्टिफाइड बनाया है जो फोन को गिरने पर टूटने से बचाता है और मजबूती बनाए रखता है। कंपनी द्वारा यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो कंपनी के कस्टमाइज़ यूजर इंटरफेस पर काम करता है। यह भी पढ़ें : 5000एमएएच बैटरी और 48एमपी क्वॉड कैमरे के साथ सामने आया Realme 6i, जल्द होगा लॉन्च
इसी तरह LG Q51 में प्रोसेसिंग के लिए 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने अभी फोन में मौजूद चिपसेट से पर्दा नहीं उठाया है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि विभिन्न बाजारों में यह फोन क्वॉलकॉम और मीडियाटेक चिपसेट वाले अलग अलग मॉडल्स पर लॉन्च होगा। साउथ कोरिया में LG Q51 को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें 3 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो LG Q51 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलजी क्यू51 स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एआई फीचर से लैस है। यह भी पढ़ें : सलमान खान ने खिंचवाई Realme 6 से फोटो, 64एमपी क्वॉड कैमरे के साथ जल्द होगा इंडिया में लॉन्च
LG Q51 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस फोन में डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन भी दिया है। LG Q51 में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ DTS:X 7.1 चैनल साउंड सिस्टम मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए LG Q51 में यूएसबी टाईपी सी पोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
LG Q51 को दक्षिण कोरिया में 317,000 won में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 18,500 रुपये के करीब है। कंपनी की ओर से एलजी क्यू51 स्मार्टफोन को Moonlight Titanium और Frozen White कलर में बाजार में उतारा गया है।



















