फुजविज़न डिसप्ले पर एलजी ने पेश किया क्यू6प्लस, यह है मिलिट्री सर्टिफाइड फोन

Join Us icon

कुछ दिनों पहले ही खबर सामनें आई थी कि टेक कंपनी एलजी अपनी क्यू सीरीज़ में जल्द ही क्यू6प्लस स्मार्टफोन जोड़ सकती है। वहीं कंपनी की ओर से इस खबर पर आधिकारिक मुहर लगाते हुए इस फोन को भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। कंपनी द्वारा क्यू6प्लस को 17,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आॅफलाईन प्लेटफार्म के साथ ही रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्लस लॉन्च, डुअल रियर कैमरा, 4जीबी रैम और 256जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी

क्यू6प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो कंपनी की ओर से इस फोन को भी एलजी क्यू6 की ही तरह फुलविज़न डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5 इंच की फुलएचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन ​एक मिलिट्री सर्टिफाइड फोन है जिससे इसे बेहद मजबूत स्मार्टफोन कहा जा सकता है।

lg-q6-1

कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड नुगट पर ​पेश किया गया है जो 4जीबी रैम के साथ 1.4गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर रन करता है। फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी की है जिसे कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

देखें रिलायंस जियोफोन की पहली झलक वीडियो में

फोटोग्राफी के लिए एलजी के इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डुअल सिम, 4जी वोएलटीई के साथ ही इस फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स उपलब्ध है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को 17,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।