
रिलायंस जियो फोन को लेकर पूरे विश्व में चर्चा बना हुआ है। कंपनी ने फ्री में 4जी फोन देकर नया इतिहास लिख दिया। 21 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने इस फोन से पर्दा उठाया था और 24 अगस्त से इस फोन की प्रीबुकिंग शुरू हो गई। अब लोगों को इस फोन का इंतजार है। हालांकि हाल में ही कंपनी ने जानकारी दी है कि जियोफोन की डिलिवरी नवरात्रों से शुरू होगी। ऐसे में आपको फोन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं 91मोबाइल्स आपके लिए इस फाने का पहली झलक लेकर आया है। भले ही आप इस फोन को देख न पाए हों लेकिन हमारे इस वीडियो से अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसा है यह फोन।
देखें रिलायंस जियोफोन का वीडियो
हमें यह वीडियो एक रिटेल स्टोर के माध्यम से प्राप्त हुई है। जैसा कि वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि छोटे आकार का यह फोन लाल रंग के बॉक्स में उपलब्ध है। फोन के साथ बैटरी और चार्जर दिया गया है। वहीं बैक पैनल खोलने पर आप सिम स्लॉट और कार्ड स्लॉट आसानी से देख सकते हैं।
नवरात्रि से शुरू होगी जियोफोन की डिलिवरी, भारी मांग की वजह से कंपनी हुई देरी
फोन को आॅन करने के साथ ही जियो का लोगो आता है और नीचे काई ओस का भी जिक्र मिलेगा। वहीं कीपैड में आप वाइस कमांड बटन को देख सकते हैं। फोन के कॉलिंग बटन पर ही वीडियो कॉलिंग और वाइस कॉल का लोगो अंकित है। फोन आॅन होने में थोड़ा समय लेता है और मेन्यू में आप कैमरा, म्यूजिक और इंटरनेट का लोगो देख सकते हैं।
जानें कैसे करें जियो नंबर पर मुफ्त में कॉलर ट्यून सेट, हर मिनट बदल सकते हैं अपना कॉलर ट्यून
जैसा कि मालूम है रिलायंस जियोफोन पूरी तरह से मुफ्त है। हालांकि इसके लिए आपको 1,500 रुपये का सिक्योरिटी अमाउंट जमा करना होगा जो कि तीन साल बाद वापस कर दिया जाएगा। फोन की बुकिंग के दौरान आपको 500 रुपये ही जमा करने हैं जबकि बाकी का अमाउंट आपको फोन डिलिवरी के दौरान देना है।
जहां तक जियोफोन के फीचर्स की बात है तो इस फोन में आपको 2.4-इंच की स्क्रीन मिलेगी। इसके साथ ही एफएम रेडियो और म्यूजिक प्लेयर भी दिया गया है। फोन में 512एमबी की रैम और 4जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है। फोटोग्राफी के लिए जियोफोन में 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए रेजल्यूशन का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन काई ओएस पर कार्य करता है।



















