एलजी क्यू60, के50 और के40 से उठा पर्दा, एमडब्ल्यूसी 2019 में होंगे पेश

Join Us icon

एलजी ने घोषणा की है कि वह बर्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी इस इवेंट के दौरान एलजी क्यू60, एलजी के50 और एलजी के40 को लॉन्च करने की योजना है। हालांकि, कंपनी ने इन डिवाइस की उपलब्धता और कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
कंपनी ने बताया है कि एलजी क्यू60, एलजी के50 और एलजी के40 फोन एआई कैम फीचर से लैस होंगे। इसके अलावा गूगल असिस्टेंट को एक्टिव करने के लिए फोन में अलग-अलग बटन दिया जाएगा।वहीं, कंपनी एमडब्ल्यूसी 2019 में एलजी जी8 थिंक और एलजी वी50 थिंक 5जी स्मार्टफोन को भी लॉन्च करेगी।

एलजी क्यू60 की स्पेसिफिकेशन्स
एलजी क्यू60 की बात करें तो इसमें 6.26-इंच का एचडी+ डिसप्ले है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। एक 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पीडीएएफ से लैस है। इसके साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है और 5-मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल सेंसर। फोन में सेल्फी के लिए 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी है।

4जीबी रैम और 6.1-इंच की बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च हुआ एलजी क्यू9 वन, गिरने पर भी नहीं टूटेगा यह मिलिट्री ग्रेड फोन

एलजी के50 की स्पेसिफिकेशन्स
एलजी के50 में 6.26 इंच का एचडी+ फुलविज़न डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए के50 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और इसके साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी है। बैटरी की बात करें तो इसमें 3,500 एमएएच की बैटरी है।

शाओमी रेडमी और सैमसंग गैलेक्सी एम10 को टक्कर देने आ रहा है एलजी के12+, 24 फरवरी को होगा लॉन्च

एलजी के40 की स्पेसिफिकेशन
एलजी के40 में 5.7-इंच का एचडी+ फुलविज़न डिसप्ले दिया गया है। 2गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आने वाले इस डिवाइस में 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज है।
फोन में पिछले हिस्से पर फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। के40 में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here