शाओमी रेडमी और सैमसंग गैलेक्सी एम10 को टक्कर देने आ रहा है एलजी के12+, 24 फरवरी को होगा लॉन्च

Join Us icon

एलजी आने वाली 24 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस में हिस्सा लेने जा रही है। इस दिन कंपनी अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए नए स्मार्टफोन पेश करेगी। खबर है कि कंपनी एमडब्ल्यूसी के मंच से अपना पहला 5जी फोन और वी40 थिंक लॉन्च करेगी। वहीं आज एलजी के एक और नए स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है। नए लीक में एलजी के12प्लस सामने आया है जो कंपनी द्वारा 24 फरवरी को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा।

सोनी एक्सपीरिया एक्सए3 की फोटो हुई लीक, 25 फरवरी को लॉन्च होगा यह शानदार स्मार्टफोन

एलजी के12प्लस कंपनी द्वारा पिछले साल लॉन्च किए गए के11 प्लस का ही अपडेटेड वर्ज़न होगा। नई मीडिया रिपोर्ट में एलजी के12प्लस के डिजाईन व लुक के साथ ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार एलजी का यह स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 720 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली एचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। हालांकि रिपोर्ट में स्क्रीन साइज़ क जानकारी नहीं दी गई है।

lg k12plus with 3gb ram might launch in mwc 2019 specifications in hindi

रिपोर्ट के मुताबिक एलजी के12प्लस कंपनी का एंट्री लेवल फोन होगा। इस फोन को कंपनी द्वारा 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जा सकता है। उम्मीद है कि 3जीबी रैम के साथ यह फोन अलग अलग स्टोरेज वेरिएंट्स में मार्केट में दस्तक दे। सामने आई जानकारी के अनुसार एलजी का यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया जाएगा, जिसके साथ मीडियाटेक एमटी6762 यानि हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करेगा।

लॉन्च से पहले जानें 32-एमपी सेल्फी और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे वाले वीवो वी15 प्रो की फुल स्पेसिफिकेशन

एलजी के12प्लस में फोन के कैमरा सेग्मेंट की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन आशा की जा सकती है कि यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। एलजी के12प्लस लो बजट सेग्मेंट में शाओमी रेडमी और सैमसंग के हालिया लॉन्च स्मार्टफोन गैलेक्सी एम10 की प्रतिस्पर्धा में पेश होगा। एलजी के12प्लस की वास्तविक स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए फिलहाल 24 फरवरी का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here