एक्सक्लूसिव: शाओमी-सैमसंग के जवाब में एलजी ला रहा है कम कीमत में ट्रिपल कैमरे वाला फोन

Join Us icon

हालांकि आज भारतीय बाजार पर चीनी मोबाइल निर्माताओं का राज है लेकिन एक समय था जब कोरियन कंपनी का दबदबा था। एलजी और सैमसंग जैसी कंपनियों के पास भारतीय मोबाइल बाजार का बहुत बड़ा हिस्सा था। हालांकि आज भी सैमासंग कायम है लेकिन एलजी ना के बराबर ही है। परंतु अब एक बार फिर से एलजी जबरदस्त की वापसी करने को तैयार है। कंपनी जल्द ही अपने नए सीरीज को पेश करने वाली है जिसे खास कर भारतीय मोबाइल बाजार को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 91मोबाइल्स को इस बारे में खास जानकारी मिली है। इसके साथ ही हमें फोन का पोस्टर ईमेज भी प्राप्त हुआ है जिसे कि आप डिजाइन और कैमरा सहित कई अन्य जानकारियां पा सकते हैं।

हमें जो सूचना मिली है उसके अनुसार एलजी का यह नया सीरीज सिर्फ ऑनलाइन स्टोर पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि अब तक कंपनी के इस नए सीरीज का नाम तो हमें मालूम नहीं हो पाया है लेकिन फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन और प्राइस की थोड़ी जानकारी जरूर है। प्राप्त सूचना के अनुसार कंपनी इसे कम रेंज में लॉन्च करने वाली है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi बना रही है अदृश्य कैमरे वाला फोन, बिना कैमरा दिखे ही खींचेगी सेल्फी

lg-soon-launch-news-phone-with-triple-camera-phone-via-online-exclusive

पोस्टर में ही फोन के ट्रिपल कैमरे का खुलासा होता है। यह पहली बार है जब कंपनी ने वर्टिकल अर्थात लंबवत स्टाइल में कैमरा पेश किया है। इससे पहले अब तक एलजी फोन में होरिजेंटल स्टाइल में ही कैमरा सेटअप देखने को मिला था। वहीं बैक पैनल में आप ग्रेडियंट कलर को आप देख सकते हैं। हालांकि बॉडी ग्लास है या फिर पॉलिकार्बोनेट इस बारे में अभी जानकारी नहीं है लेकिन ग्लोसी स्टाइल को देखा जा सकता है। इसके साइड पैनल कार्व्ड है और वहां पर वॉल्यूम और पावर बटन उपलब्ध है। वहीं पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही सामने आई Samsung Galaxy M40 की फुल स्पेसिफिकेशन्स, 11 जून को आएगा इंडिया

कैमरा सेटअप की बात करें तो एक साथ तीनों कैमरे तो उपलब्ध हैं लेकिन सबसे नीचे वाले को अलग से लाल रंग में हाइलाइट किया गया है। वहीं कैमरे के नीचे ही एलईडी फ्लैश उपलब्ध है। वहीं एक पोस्टर में एआई कैमरे का भी जिक्र स्पष्ट रूप से किया गया है। हालांकि अभी डिसप्ले के बार में काई जानकारी नहीं है लेकिन पोस्टर में ही फुल व्यू डिसप्ले के बारे में कहा गया है। ऐसे में आप आशा कर सकते हैं कि कंपनी नॉच या फिर पूरी तरह बेज़ल लेस फोन की तैयारी कर रही है।

फोन के लुक और स्टाइल को देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी इस बार शाओमी सैमसंग सहित दूसरी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने का मन बना चुकी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here