48MP और स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ LG Style 3 स्मार्टफोन

Join Us icon

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी LG ने जापान की मार्केट में अपने नए फोन Style 3 को लॉन्च कर दिया है। कहा जा रहा है कि यह नया स्मार्टफोन LG V40 ThinQ का एक नया वेरिएंट है। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में फोन लॉन्च होगा या नहीं, इसके बारे में भी फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।

LG Style 3 की कीमत और उपलब्धता

अगर बात करें एलजी स्टाइल 3 की कीमत की तो इसे लेकर कंपनी ने फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही डिवाइस की कीमत के बारे में जानकारी देगी। वहीं, उपलब्धता की जानकारी भी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन, जापानी नेटवर्क ऑपरेटर एनटीटी डोकोमो ने देश में अपने आगमन की पुष्टि करने के लिए फोन को लिस्ट कर दिया है।

LG Style 3 की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें एलजी स्टाइल 3 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.1 इंच का क्यूएचडी+ (1,440×3,120 पिक्सल) ओलेड डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 है। वहीं, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इतना ही नहीं फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम और Qualcomm ‘Lito’ प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर दिखा LG का नया फोन
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। इसके अलावा, फोन के फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए एफ/1.9 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का कैमरा है।

फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G VoLTE, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, और जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी है। वहीं। फोन में पावर बैकअप के लिए 3,500 एमएएच बैटरी दी गई है। इतना ही नहीं फोन एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। इसे भी पढ़ें: ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा LG अपकमिंग स्मार्टफोन, डिजाइन का हुआ खुलासा

बता दें कि हाल ही में LG की ऑफिशियल वेहसाइट पर एक अपकमिंग फोने की फोटो को शेयर किया गया था। साइट पर LG का नया स्मार्टफोन व्हाइट कलर वेरिएंट में दिखाया गया है। फोन के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश मौजूद है। इसके अलावा फोन में 3D Arc डिजाइन का उपयोग किया गया है। वहीं, स्मार्टफोन में ऐज डिसप्ले कर्व्ड के साथ दिखाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here