Samsung Galaxy Note जैसे फीचर को मिडबजट में लाया LG, अब सस्ती कीमत में मिलेगा स्टाइलस पेन का मजा

Join Us icon

टेक कंपनी एलजी ने पिछले साल कम कीमत पर अपनी ‘स्टाइलो सीरीज़’ में LG Stylo 5 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस फोन की खासियत शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही फोन में मौजूद स्मार्ट पेन था। इसी फीचर के साथ एलजी ने अब अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में नया स्मार्टफोन LG Stylo 6 भी लॉन्च कर दिया गया है। यह डिवाईस भी स्टाइलस पेन के साथ आता है जिसकी सहायता से बिना उंगली टच किए ही फोन में ड्राईंग, नोट्स, डूडल, स्केचिंग इत्यादि की जा सकती है। ऐसे ही कुछ फीचर्स सैमसंग नोट सीरीज़ में भी देखने को मिलते हैं, लेकिन एलजी स्टाइलो सीरीज़ के साथ कंपनी कम कीमत पर पेन फीचर्स उपलब्ध करा रही है।

LG Stylo 6

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो एलजी स्टाइलो 6 को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। डिसप्ले के साईड पैनल्स जहां नैरो बेजल्स वाले हैं वहीं चिन पार्ट थोड़ा ज्यादा चौड़ा है। इसी तरह फोन में ‘ओ’ शेप वाली नॉच दी गई है। LG Stylo 6 को 2160 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की फुलएचडी+ फुलविज़न डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है।

LG Stylo 6 launched with stylus specs price sale offer

LG Stylo 6 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हीलियो पी35 चिपसेट पर रन करता है। अमेरिकी बाजार में इस फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme X3 SuperZoom 26 मई को होगा लॉन्च, 60एक्स ज़ूम के साथ करेगा धमाल

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एलजी स्टाइलो 6 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

LG Stylo 6 launched with stylus specs price sale offer

LG Stylo 6 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए एलजी स्टाइलो 6 में यूएसबी टाईपी सी पोर्ट के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : बदलेगा मोबाइल में गेम खेलने का अंदाज, आ रहा है पावरफुल गेमिंग फोन ASUS ROG Phone 3

एलजी स्टाइलो 6 को यूएस मार्केट में $219.99 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह मूल्य भारतीय करंसी अनुसार 16,500 रुपये के करीब है। एलजी इस फोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी या नहीं इस बारे में अभी कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं है, लिहाजा कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here