
एलजी ने आखिरकार अपने फ्लैगशिप एलजी वी40 थिंक स्मार्टफोन को भारत में लान्च कर दिया है। इस हैंडसेट में पांच कैमरा मौजूद हैं, जिसमें से तीन रियर पर और दो फ्रंट में दिए गए हैं। एलजी की ओर यह फोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश किया गया था जो अब भारत में अमेजन इंडिया के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
एलजी वी40 थिंक की कीमत
एलजी वी40 थिंक को कंपनी ने भारत में 49,990 रुपए में लॉन्च किया था। डिवाइस में 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मौजूद है। स्मार्टफोन को आप अमेजन इंडिया पर खरीद सकते हैं। डिवाइस मोरक्कन ब्लू और प्लेटिनम ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
एलजी के इस डिवाइस को 12 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई, फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट, 5,000 रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट और अमेजन पे बैलेंस पर 1,000 रुपए का कैशकैब मिलेगा।
एलजी वी40 थिंक की स्पेसिफिकेशन्स
एलजी वी40 थिंक के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 3,120 x 1,440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की क्यूएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एलजी यूआई के साथ एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है जिसके साथ क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट 845 पर रन करता है।
एलजी वी40 थिंक को 5 कैमरा सेंसर से लैस किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर जहां डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है वहीं बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। एआई तकनीक से लैस वी40 थिंक का कैमरा सेटअप एआई तकनीक से लैस है तथा साथ ही इसमें आर्कषक फिल्टर्स व मोड मौजूद है।
एलजी वी40 थिंक के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। यह फोन आईपी68 रेटिड है जो इसे पानी व धूल अवरोधक बनाता है। बेेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है।


















