चीनी कंपनियों को टक्कर देने के लिए LG ने भी कसी कमर, ला रही है यह शानदार स्मार्टफोन

Join Us icon

कोरियन कंपनी LG ने पिछले महीने ही टेक मंच पर अपना 5G फोन पेश करते हुए LG Velvet लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन क्चॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट पर पेश किया गया था, जिसके मिड बजट में एंट्री ली थी। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन का सस्ता वर्ज़न लाते हुए LG Velvet का 4G मॉडल भी लॉन्च करने वाली है। एलजी का यह आगामी फोन बेंचमार्किंग साइट पर भी लिस्ट हो गया है जहां लॉन्च से पहले ही फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।

LG Velvet को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग कल यानि 9 जून की है जिसे सबसे पहले एमएसपी वेबसाइट ने स्पॉट किया है। बेंचमार्किंग साइट पर यह एलजी फोन LGE LM-G910 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सीधे फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच पर इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है।

LG Velvet 4g LGE LM-G910 listed on geekbench specs leaked Snapdragon 845 6gb ram

लिस्टिंग में मदरबोर्ड की जगह पर क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिए जाने की पुष्टि हुई है जो 1.77गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ रन करेगा। गीकबेंच पर इस फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। वहीं बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो गीकबेंच पर सिंगल-कोर में जहां इस फोन को 440 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में इस एलजी फोन ने 2090 स्कोर प्राप्त किया है।

LG Velvet

लॉन्च हो चुके एलजी वेलवेट की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1080×2340 पिक्सल है। वहीं, फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही डिवाइस में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 26 जून को इंडिया में लॉन्च होगा Realme X3 SuperZoom, दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ है पावरफुल कैमरा

LG Velvet में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। रियर कैमरे में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। कैमरा क्वाड बाइकिंग टेक्नॉलजी के साथ आता है जिससे 4 पिक्सल एक तस्वीर में कंबाइन किया जा सकता है। वहीं, फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

LG Velvet 4g LGE LM-G910 listed on geekbench specs leaked Snapdragon 845 6gb ram

पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 4300mAh बैटरी मौजूद है जो फास्ट और वायरलेस चार्जिंग सपॉर्ट करती है। फोन में 5G, ड्यूल-सिम, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। इसेक अलावा फोन एंडरॉयड 10 पर कार्य करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here