नॉन-चाइनीज कंपनी ने लॉन्च किए तीन धमाकेदार लो बजट स्मार्टफोन, कीमत 9,490 रुपए से शुरू

Join Us icon

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से भारत में W-सीरीज का विस्तार कर तीन नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया गया है। इन फोन्स को कंपनी ने LG W11, LG W31 और LG W31+ के नाम से पेश किया है। तीनों ही फोन को बजट कैटगरी के अंदर लाया गया है। तीनों फोन को सिंगल कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है। एलजी W31 और W31 + दोनों लगभग एक जैसे ही हैं। इन दोनों फोन में केवल स्टोरेज अलग-अलग है। आइए आगे आपको LG W11, W31, और W31 + की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

LG W11 की स्पेसिफिकेशन्स

LG W11 में 6.52-इंच HD + फुलविज़न डिसप्ले दिया गया है। साथ ही यह फोन 2.0GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा कार्य करता है। कंपनी ने डिवाइस में इस्तेमाल किए गए चिपसेट के नाम का खुलासा नहीं किया है। फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ स्टोरेज के साथ आया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए LG W11 में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और साथ में 2 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। फोन में 4,000mAh की बैटरी भी दी गई है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10. पर काम करता है। इसे भी पढ़ें: सैमसंग को टक्कर देने के मूड में LG, ला रहा एक और अनूठा फोन

lg-w11

LG W31/W31+ की स्पेसिफिकेशन्स

LG W31 में 6.52-इंच HD + डिस्प्ले मिलता है और यह भी एक अनाम 2.0GHz ओक्टा-कोर SoC द्वारा संचालित है। W31 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, वहीं W31 + में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों मॉडल माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी से लैस है। इसे भी पढ़ें: 64MP कैमरा और 6GB रैम के साथ लॉन्च हुआ नॉन-चाइनीज LG K92 5G, जानें क्या है प्राइस
वहीं, फोटोग्राफी के लिए LG W31 / W31 + में रियर पर 13MP का मुख्य कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 5MP वाइड-एंगल लेंस है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। फोन एंड्रॉइड 10 पर भी चलता है और एलजी डब्ल्यू 11 की तरह Google सहायक बटन मिलता है।

lg-w31

LG W11, W31, W31 + की कीमत और उपलब्धता

भारत में LG W11 की कीमत 9,490 रुपए है और यह 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। LG W31 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 10,990 रुपए में आता है जबकि W31 + 4GB + 128GB कॉन्फ़िगरेशन में आता है जिसकी कीमत 11,990 रुपए है। फोन नवंबर में सेल के लिए मिडनाइट ब्लू कलर में उपलब्ध होंगे। हालांकि, एलजी फिक्स रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here