
LG ने जून महीने में इंडियन स्मार्टफोन बाजार में ‘LG W’ सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज़ की शुरूआत करते हुए कंपनी ने एक साथ तीन नए फोन लॉन्च किए थे जिनमें LG W10, LG W30 और LG W30 Pro शामिल थे। एलजी ने ये तीनों लो बजट सेग्मेंट में उतारे थे, जो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए गए थे। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि एलजी इस सीरीज़ को और आगे बढ़ाने जा रही है। एलजी डब्ल्यू सीरीज़ का एक नया फोन सामने आया है जो LG W20 नाम के साथ बेहद जल्द टेक बाजार में एंट्री ले सकता है।
LG W20 को दरअसल गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन का नाम W20 ही लिखा गया है। लिस्टिंग में एक ओर जहां फोन के नाम के साथ ही इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी लिखी गई है वहीं साथ ही फोन की फोटो भी गूगल प्ले कंसोल पर दिखाई गई है। लिस्टिंग में फोन का फ्रंट पैनल नज़र आया है जिसमें एलजी डब्ल्यू20 को बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर बना दिखाया गया है।

डिजाईन की ही बात करें तो LG W20 के फ्रंट पैनल पर उपर की ओर ‘यू’ शेप नॉच दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन भी मौजूद है। फोटो में फोन डिस्पले पर ‘W’ लोगो भी लगा हुआ है। लिस्टिंग डिटेल की बात करें तो यहां फोन का स्क्रीन साईज़ तो नहीं दिखाया गया है लेकिन डिसप्ले का पिक्सल रेज्ल्यूशन 1520 × 720 अंकित है। यानि LG W20 में एचडी+ डिस्पले दी जाएगी जिसकी पिक्सल डेनसिटी 320dpi होगी। यह भी पढ़ें : 3,000 रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं Samsung Galaxy A50s और Galaxy A70s, जानें कहां से खरीदें
LG W20 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन में Spreadtrum SC9863A चिपसेट दिए जाने की बात गूगल प्ले कंसोल पर सामने आई है। लिस्टिंग में एलजी डब्ल्यू20 में 3 जीबी की रैम मैमोरी दिए जाने की बात सामने आई है जिसके साथ यह फोन आक्टाकोर कोर्टेक्स-ए55 प्रोसेसर पर काम करेगा। वहीं लिस्टिंग के अनुसार फोन में PowerVR GE 8322 जीपीयू देखने को मिल सकता है।
LG W सीरीज़
भारतीय बाजार में पहले से मौजूद एलजी डब्ल्यू सीरीज़ के स्मार्टफोंस की बात करें तो LG W30 Pro को कंपनी की ओर से 12,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जो 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसी तरह LG W30 को एलजी द्वारा 3 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी के साथ 9,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। LG W10 इस सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन है। कंपनी की ओर से इस डिवाईस को 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जो 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है।


















