हॉटस्टार पर हिंदी में रिलीज होगी Liger, जानें डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/10/Liger-OTT-Hindi-Release.jpg

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म लाइगर (Liger) जल्द ही ओटीटी पर हिंदी भाषा (Liger OTT Hindi Release) में रिलीज होने के लिए तैयार है। बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लगभग दो महीने बाद यह फिल्म हिंदी भाषा में ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है। हालांकि, लाइगर पहले से ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर पहले तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद है। आइए आगे आपको जानकारी देते हैं कि इस फिल्म को हिंदी भाषा में कब और कहां देखा जा सकेगा।

लाइगर इस ओटीटी पर होगी रिलीज

आपको बता दें कि तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा की तरह ही लाइगर हिंदी भाषा में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। रिलीज की तारीख बिल्कुल नजदीक है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी दी है कि हिंदी में लाइगर डिज्नी हॉटस्टार पर 21 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। यानी दीवाली से पहले ही ओटीटी प्रेमियों को शानदार तोहफा मिलने वाला है। इसे भी पढ़ें: इस दिन OTT पर रिलीज होगी Brahmastra, सिनेमाघर के बाद इस प्लेटफॉर्म मचाएगी धमाल

आपको बता दें कि दक्षिण भारतीय भाषाओं में यह फिल्म इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 22 सितंबर को ही आ गई थी। वहीं, थियेटर में यह 25 अगस्त को रिलीज हुई थी। अब लगभग दो महीने बाद यह फिल्म हिंदी भाषा में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

लाइगर की कहानी

लाइगर की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जो टेलेंटेड मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सीखना चाहता है और चैंपियन बनना चाहता है। लेकिन, उसके परिवार में सिर्फ मां है और पिता नहीं। फिर भी वह बड़े सपने देखता और चैंपियन बनता है। इसे भी पढ़ें: OTT पर मौजूद हैं Actor Suriya की ये शानदार हिंदी डब्ड South Movies, अभी बना लें देखने का प्लान

देखें लाइगर का ट्रेलर

माइक टाइसन भी दिखेंगे फिल्म में

फिल्म में पूर्व हैवीवेट चैंपियन माइक टाइसन भी क्लाइमेक्स में नजर आते हैं। लाइगर का लेखन-निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया था। वहीं, करण जौहर इसके को-प्रोड्यूसर हैं। अगर बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की तो यह कुछ खास नहीं था।