10 हजार से कम का 5G Phone आ रहा है इंडिया, मिलेगी 100 दिन की स्क्रीन रिप्लेसमेंट बिल्कुल Free!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/04/realme-5G-Phone.jpg

टेक ब्रांड आइटेल ने साल 2025 की शुरुआत में अपना लो बजट स्मार्टफोन itel ZENO 10 इंडिया में लॉन्च किया था जो सिर्फ 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं अब सामने आया है कि कंपनी अपनी इसी ‘ज़ेनो’ सीरीज के तहत एक नया और सस्ता 5जी फोन भी लेकर आ रही है। ब्रांड द्वारा लाए जा रहे इस कम कीमत वाले 5जी मोबाइल का नाम itel Zeno 5G होगा जिसका पेज शॉपिंग साइट अमेजन पर लाइव हो गया है।

आइटेल का सस्ता 5जी फोन

itel Zeno 5G फोन का प्रोडक्ट पेज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर लाइव हो गया है। यह माइक्रोसाइट है जिसपर फोन नाम के साथ ही इसकी फोटो भी शेयर कर दी गई है। फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है और यहां ‘कमिंग सून’ लिखा गया है। आइटेल अपने अपकमिंग मोबाइल को ‘Real 5G‘ टाइटल के साथ टीज़ कर रही है।

वहीं लीक की मानें तो आइटेल ज़ेनो 5जी की कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी। हमारा अनुमान है कि यह सस्ता 5जी फोन 9,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। अमेजन के जरिये जानकारी मिली है कि यह मोबाइल Free Screen Replacement के साथ आएगा तथा शुरू के 100 दिनों के भीतर फोन डिस्प्ले के फ्री में बदलावा जा सकेगा।

itel Zeno 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

आइटेल ज़ेनो 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो इसके बैक पैनल पर वर्टिकली फिट किया गया है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी जाएगी। यह एक स्लीम मोबाइल होगा जिसकी थिकनेस केवल 7.8एमएम बताई गई है। itel Zeno 5G Ai features से लैस होगा और कंपनी इसके साथ 5 साल का फ्लूएंस एक्सपीरियंस देने का दावा कर रही है। बताते चलें कि यह सस्ता 5जी फोन IP54 रेटिंग के साथ आएगा जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करेगी।

itel Zeno 10 स्पेसिफिकेशन्स

प्राइस : यह सस्ता आइटेल मोबाइल दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 3जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज का प्राइस 5,999 रुपये और 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज का रेट 6,499 रुपये है। बताते चलें कि इस वक्त यह फोन अमेजन पर ऑफर के साथ बिक रहा है जिसमें 600 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

डिस्प्ले : आइटेल ज़ेनो 10 स्मार्टफोन को 720 x 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.66-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो आइपीएस पैनल पर बनी है तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। इस स्क्रीन पर डायनामिक बार फीचर भी मिलता है जो नोटिफिकेशन इत्यादि नॉच को एक्सपेंड कर देती है।

प्रोसेसर : itel Zeno 10 मोबाइल फोन को एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया गया था। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में यूनिसोक टी603 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है जो 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : यह मोबाइल ‘मेमोरी फ्यूजन’ टेक्नोलॉजी से लैस है। फोन के 3जीबी रैम वेरिएंट में 5जीबी वचुर्अल रैम जोड़ी जा सकती है जो इसे 8GB RAM (3जीबी + 5जीबी) की ताकत देती है। इसी तरह 4जीबी रैम वेरिएंट में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM (4जीबी + 8जीबी) की पावर प्रदान की जा सकती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए आइटेल ज़ेनो 10 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 8 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सस्ते मोबाइल में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए लो बजट स्मार्टफोन itel Zeno 10 में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

See Full Specs

Best Competitors

Itel A80 Rs. 6,849
66%
POCO C61 Rs. 7,499
71%
POCO C71 Rs. 8,999
74%
See All Competitors