5,999 रुपये में लॉन्च हुआ LAVA Bold N1, साथ में आया सस्ता स्मार्टफोन Bold N1 Pro

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/Lava-Bold-N1-series.jpg
Highlights

लावा ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए बोल्ड सीरीज के नए फोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से दो लो बजट मोबाइल फोन LAVA Bold N1 और LAVA Bold N1 Pro इंडिया में लॉन्च किए गए है। नए लावा मोबाइल्स की कीमत सिर्फ 5,999 रुपये से शुरू हो जाती है। लावा बोल्ड एन1 और बोल्ड एन1 प्रो की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Lava Bold Series प्राइस

लावा ने अपने दोनों नए फोन सिंगल वेरिएंट में पेश किए हैं। LAVA Bold N1 की कीमत सिर्फ 5,999 रुपये है और इसकी सेल 4 जून से शुरू होगी। वहीं LAVA Bold N1 Pro को 6,799 रुपये में लॉन्च किया गया है और इसकी बिक्री 2 जून से शुरू होगी। कंपनी ‘प्रो’ मॉडल पर 100 रुपये का डिस्काउंट भी देगी। ये दोनों लो बजट स्मार्टफोन शॉपिंग साइट अमेजन पर बिकेंगे।

LAVA Bold N1 स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। बड़ी स्क्रीन और स्मूद रिफ्रेश रेट के चलते वीडियोज़ देखना और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहतर हो जाता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का एआई डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जो बेसिक फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। वहीं, फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग और डेली सोशल मीडिया यूज़ के लिए ठीक-ठाक रिज़ल्ट देता है।

परफॉर्मेंस

BOLD N1 में ऑक्टा-कोर यूनिसोक प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 14 ‘गो’ एडिशन पर चलता है, जो लो-एंड डिवाइस के लिए बेहतर ऑप्टिमाइज़ किया गया OS है। परफॉर्मेंस को सपोर्ट करने के लिए इसमें 4जीबी रैम के साथ 4जीबी वर्चुअल रैम का विकल्प दिया गया है। स्टोरेज के लिए 64जीबी इंटरनल मेमोरी मौजूद है।

बैटरी

फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है। इसे चार्ज करने के लिए 10वॉट का टाइप-C चार्जर बॉक्स में मिलता है।

फीचर्स

इस डिवाइस में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे बेसिक सिक्योरिटी फीचर्स शामिल हैं। फोन की बिल्ड क्वालिटी को IP54 रेटिंग मिली है, यानी यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है।

LAVA Bold N1 Pro स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

फोन में 6.67 इंच की HD+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है, जो 720 x 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन, 269 PPI और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आती है। हाई रिफ्रेश रेट के कारण गेमिंग और वीडियो स्क्रॉलिंग स्मूद और रेस्पॉन्सिव रहती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिहाज़ से इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें LED फ्लैश भी मौजूद है। वहीं, फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो स्क्रीन फ्लैश के साथ आता है ताकि कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीरें ली जा सकें।

परफॉर्मेंस

BOLD N1 Pro में यूनिसोक टी606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है और बेहतर अनुभव के लिए इसमें 4जीबी रैम के साथ 4जीबी वर्चुअल रैम की सुविधा भी दी गई है। स्टोरेज के लिए इसमें 128जीबी इंटरनल मेमोरी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी

इस डिवाइस में भी 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसमें 18वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है, हालांकि बॉक्स में 10W चार्जर ही शामिल है।

फीचर्स

फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही यह डिवाइस IP54 सर्टिफाइड है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

किसे खरीदने चाहिए ये सस्ते लावा मोबाइल

LAVA Bold N1 और Bold N1 Pro दोनों स्मार्टफोन कंपनी ने 4G कनेक्टिविटी के साथ उतारे हैं। इन मोबाइल फोंस में 5G नहीं चलाया जा सकेगा। ऐसे लोग जो अभी तक बटन वाला फोन चला रहे थे, वो लावा बोल्ड सीरीज के जरिये कीपैड मोबाइल से टच स्क्रीन वाले फोन पर शिफ्ट हो सकते हैं।

इसी तरह घर के बुजुर्ग लोग जो मोबाइल में अधिक टास्क नहीं करते हैं और फोन का इस्मेताल कॉल इत्यादि के लिए ही करते हैं, उनके लिए भी लावा बोल्ड एन1 और एन1 प्रो सही विकल्प साबित हो सकते हैं। बताते चलें कि लावा इन फोंस पर 1 साल की वारंटी के साथ ही Free Home Service की सुविधा भी दे रही है जो बुजुर्गों के लिए फोन यूज और भी आसान बना देगी।