
10 हजार से कम का मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रहे हैं। टेक ब्रांड पोको ने अनाउंस कर दिया है कि वह इंडिया में POCO C81 और POCO C81X स्मार्टफोन लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इन दोनों मोबाइल्स की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। लो बजट मोबाइल फोन पोको सी81 और पोको सी81एक्स 23 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होंगे।
POCO C81 और POCO C81X इंडिया लॉन्च डेट 23 अप्रैल तय हुई है। ये दोनों ही लो बजट स्मार्टफोन होंगे। कंपनी की ओर से अभी दोनों मोबाइल्स की प्राइस रेंज को लेकर आई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन हमारा अनुमान है कि पोको सी81एक्स को 8 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पोको सी81 का प्राइस 12 हजार रुपये के करीब रखा जा सकता है। हालांकि दोनों फोन की कीमत 23 अप्रैल की दोपहर 12 बजे अनाउंस की जाएगी।
ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि पोको सी81 स्मार्टफोन 6300mAh battery पर लॉन्च होगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 1000 बार चार्ज करने के बाद भी 80% बैटरी हेल्थ मेंटेन रखा जाएगा। वहीं साथ ही स्मार्टफोन में 7.5W reverse वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
पोको सी81एक्स की बैटरी सी81 स्मार्टफोन से कम होगी। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि POCO C81X 5200एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा। यह मोबाइल भी 1000 चार्जिंग सायकल वाली बैटरी हेल्थ के साथ लाया जाएगा। कंपनी के मुताबिक फुल चार्ज के बाद इसपर तकरीबन 15 घंटे तक YouTube वीडियो स्ट्रीम की जा सकती है। इस स्मार्टफोन में सी81 की ही तरह 15वॉट फास्ट चार्जिंग और 7.5वॉट रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद रहेगा।
दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स तो ऑफिशियल नहीं हुई है लेकिन लीक्स की मानें तो पोको सी81 को Unisoc T7250 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल में 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी जा सकती है। लीक के मुताबिक यह पोको मोबाइल 6.9-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हो सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए POCO C81 के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है और फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। वहीं POCO C81X में 13 मेगापिक्सल बैक कैमरा के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन में 3.5एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी मौजूद रहेगा। वहीं फोन अनलॉकिंग के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है।
बताते चलें कि इन कम कीमत में लॉन्च होने स्मार्टफोंस की टक्कर इंडियन मार्केट में मौजूद Ai+ Nova 2, realme P4 Lite और Tecno Spark Go 3 जैसे मोबाइल्स से होगी। गौरतलब है कि एआईप्लस का नोवा 2 5जी फोन है जो भारतीय बाजार में मौजूद सबसे नया और सस्ता 5जी स्मार्टफोन हैं। इसके 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है। 91मोबाइल्स पर आप सभी सस्ते मोबाइल फोंस की डिटेल पढ़ सकते हैं।











