Exclusive: सिर्फ 10,499 रुपए में लॉन्च होगा सस्ता Samsung Galaxy A03, Xiaomi-Realme के लिए खड़ी करेगा परेशानी

Join Us icon

सैमसंग इंडिया बस कुछ ही दिनों में बजट कैटेगरी के अंदर जल्द ही Galaxy A-Series के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, फोन के आधिकारिक लॉन्च से पहले 91mobiles को Samsung Galaxy A03 के इंडिया प्राइस की एक्सक्लूसिव जानकारी हासिल हो गई है। हमें ऑफलाइन रिटेल सोर्स द्वारा इस बात की जानकारी मिली है। फोन को कंपनी द्वारा दो रैम व दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। आइए आगे आपको सैमसंग के अपकमिंग लो बजट फोन की कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy A03 Price

कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ए03 को दो रैम व दो स्टोेरेज वेरिएंट में पेश करेगी। ऑफलाइन रिटेल सोर्स द्वारा मिली जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy A03 के 3GB रैम व 32GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 10,499 रुपए होगा। वहीं, 4GB रैम व 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपए होगी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S22 सीरीज की भारत में प्री-बुकिंग आज शाम 6 बजे से, कैशबैक के साथ मिलेंगे कई धमाकेदार ऑफर्स

samsung-galaxy-a03-price-india-before-launch

Samsung Galaxy A03 Sale

ऑफलाइन रिटेलर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अभी कंपनी ने सिर्फ प्राइस की जानकारी दी है। फिलहाल फोन के फीचर्स और सेल डेट को लेकर पर्दा नहीं उठाया गया है। वहीं, इससे पहले हमने जानकारी दी थी कि सैमसंग जल्द ही भारत में अपना सैमसंग गैलेक्सी ए03 लॉन्च करेगी। अगर कंपनी द्वारा प्लान की गई योजना के अनुसार चीजें होती हैं तो डिवाइस इस महीने के अंत तक या मार्च की शुरुआत में भारत में आ जाएगा।

Samsung Galaxy A03 officially launch know Price Specs Sale Offer

Samsung Galaxy A03 की स्पेसिफिकेशन्स

डिवाइस इंडिया से पहले दूसरी मार्केट में लॉन्च हो चुका है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए03 के भारतीय वर्जन में 6.5 इंच का एचडी+ इन्फिनिटी-वी नॉच टीएफटी एलसीडी पैनल होगा, जिसका रिज़ॉल्यूशन 720×1,600 पिक्सल होगा। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी के साथ स्टैंडर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं, जहां तक कलर वेरिएंट की बात है, सैमसंग गैलेक्सी ए03 भारत में रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा। इसे भी पढ़ें: Samsung का सस्ता स्मार्टफ़ोन Galaxy A23 4G जल्द होगा लॉन्च, ऑफिशियल सपोर्ट पेज भी हुआ लाइव

लेटेस्ट वीडियो

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी A03 में 48MP का मुख्य कैमरा और पीछे की तरफ 2MP का डेप्थ कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा होगा। डिवाइस UNISOC T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और भारत में दो मेमोरी वेरिएंट में लॉन्च होगा – एक 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ और दूसरा 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ। अंत में सैमसंग गैलेक्सी ए03 में 3.5 मिमी हेडफोन जैक होगा और इसका वजन 196 ग्राम होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here