- डिस्प्ले की बात करें तो इसमें Mini LED स्क्रीन दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स है। इसमें 111% DCI-P3 कलर कवरेज, 81% Rec 2020 कवरेज और 1.71 Delta E कलर एक्युरेसी दी गई है। साथ ही यह Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है, जिससे पिक्चर क्वालिटी और ज़्यादा शानदार हो जाती है।
- ऑडियो के लिए, Vision 9 में क्वाड-स्पीकर सेटअप मिलता है, जिसकी स्पीकर कैविटी बाकी ब्रांड्स से 150% ज़्यादा बड़ी है। इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी शामिल है, जो इमर्सिव साउंड का अनुभव देता है।
- इंटरनल्स की बात करें तो इस टीवी में Lumio का खुद का BOSS प्रोसेसर दिया गया है, साथ में 3GB DDR4 रैम और 32GB की स्टोरेज मिलती है।
- सॉफ्टवेयर फ्रंट पर, यह टीवी Google TV OS पर चलता है, जिसमें 10,000 से ज़्यादा ऐप्स और 4 लाख से अधिक मूवी और शो का एक्सेस मिलता है। इसमें Google Cast, वर्चुअल रिमोट, Google Photos स्क्रीनसेवर, Gemini AI, मूवी समरी, कस्टम AI वॉलपेपर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, कंपनी ने खुद का एक ऐप TLDR भी दिया है जो म्यूजिक (YouTube Music बेस्ड) और स्पोर्ट्स अपडेट्स (लाइव मैच, शेड्यूल, हाइलाइट्स वगैरह) के लिए है। इसके साथ आने वाले Minion रिमोट में TLDR के लिए डेडिकेटेड बटन के अलावा दूसरे OTT हॉटकीज़ भी मिलते हैं।
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट (48 Gbps बैंडविड्थ वाले, जिनमें से एक eARC सपोर्ट करता है), 3 USB पोर्ट, ऑप्टिकल ऑडियो आउट और Wi-Fi जैसे विकल्प मिलते हैं।
Lumio Vision 7 की स्पेसिफिकेशन्स
Lumio Vision 7 और Vision 9 में मुख्य अंतर इनकी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को लेकर है। Vision 7 में QLED स्क्रीन दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। यह टीवी 114% DCI-P3 कलर कवरेज, 83% Rec 2020 कवरेज, और 1.08 Delta E कलर एक्युरेसी के साथ आता है। इसमें भी Dolby Vision सपोर्ट मिलता है, जिससे कलर्स और कंट्रास्ट बेहद शानदार दिखते हैं।
डिस्प्ले के अलावा बाकी सभी फीचर्स जैसे प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज, ऑडियो सेटअप, Google TV इंटरफेस, TLDR ऐप, और कनेक्टिविटी विकल्प Vision 9 के समान ही हैं।
