जियो की साईट पर अब लाइफ स्मार्टफोन और हॉटस्पॉट डिवाइस

Join Us icon

रिलांयस जियो सर्विस के दम पर देश के पूरे मोबाईल जगत का ​हिला देने के बाद रिलांयस अब अपनी आॅफिशियल वेबसाइट पर लाइफ ब्रांड के स्मार्टफोन और जियोफाई 2 हॉटस्पॉट बेचने जा रहा है। रिलायंस ने अपनी वेब Jio.com पर लाइफ वाटर 11, लाइफ वाटर 8 और लाइफ अर्थ 1 को पर लिस्ट करने के साथ ही जियोफाई हॉटस्पॉट डिवाइस पर स्पेशल आॅफर पेश किया है।

jio-com-sales

वे​बसाइट पर लाइफ वाटर 11, लाइफ वाटर 8 और लाइफ अर्थ 1 कीमत क्रमशः 7,999 रुपये, 8,999 रुपये और 19,399 रुपये लिस्ट की गई है। इसी के साथ वेब पर जियोफाई हॉटस्पॉट डिवाइस 1,999 रुपये में उपलब्ध है। आपको बता दें कि Jio.com पर उपलब्ध से सभी डिवाईस यूजर्स को रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के साथ ​दिए जाऐंगे।

जन्मदिन पर भाई जान देंगे अपने फैन को ऐप्स का तोहफा

हालांकि बहुत पहले से यह अफवाह जारी है कि लाइफ फोन के साथ कंपनी एक साल तक जियो सर्विस मुफ्त दे सकती है लेकिन इस बाबत अब तक जियो द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है। परंतु जियो साइट पर फोन को लिस्ट करने के साथ ही यह कयास लगाए जा सकते हैं कि कंपनी लाइफ फोन पर कुछ अलग आॅफर दे सकती है।