मनोज बाजपेयी की फिल्में जो OTT पर मचाती हैं भौकाल, तीसरे नंबर वाली ने तो सबको किया है इंप्रेस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/10/manoj-bajpayee-latest-movie-on-ott.jpg

मनोज बाजपेयी की एक्टिंग की जितनी तारीफ करें उतना कम है। सिल्वर स्क्रीन के साथ-साथ डिजिटल दुनिया में अपना नाम सिक्क जमाने वाले मनोज को द फैमिली मैन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर ओटीटी पुरस्कार भी मिल चुका है। अगर आप भी उनके फैन हैं तो यह आर्टिकल आपको पसंद आएगा। दरअसल, आज हम आपको उनकी टॉप फिल्मों की जानकारी देने वाले हैं जो OTT पर देखने के लिए मौजूद हैं। आइए जानते हैं कौनसी फिल्म कहां देखी जा सकती है।

मनोज बाजपेयी की टॉप ओटीटी फिल्में

               फिल्म             प्लेटफॉर्म              IMDb रेटिंग
Gulmohar Disney Plus Hotstar 7.7
Bhonsle SonyLiv 6.8
Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai Zee5 7.9
Budhia: Born To Run Netflix 7.6
Taandav Youtube 7.3
Mrs Serial Killer Netflix 4.6
Suraj Pe Mangal Bhari Zee 5 5.9
Dial 100  Zee 5 5.9
Traffic Disney Plus Hotstar 6.7
Silence: Can You Hear It Zee5 6.5

1. Gulmohar

Gulmohar इस साल 3 मार्च को Disney Plus Hotstar पर रिलीज की गई थी। इसमें veteran actress Sharmila Tagore का ओटीटी डेब्यू किया था। फैमली ड्रामा से लैस इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला था।

2. Bhonsle

इस फिल्म में मनोज पहले के मुकाबले काफी अलग किरदार में नजर आए थे। फिल्म में मनोज ने लीड किरदार भौंसले का रोल प्ले किया था। कहानी एक ऐसे महाराष्ट्रीयन पुलिसमैन ‘भोंसले’ की है जो अपनी इच्छा के खिलाफ सेवानिवृत्त हो जाता है।

3. Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को जमकर तालियां मिलीं थी। वहीं, इस फिल्म में मनोज बाजपेयी को अभिनय के लिए तारीफें। अपूर्व सिंह कार्की निर्देशित ‘सिर्फ एक बंदा है’ कोर्टरूम ड्रामा थ्रिलर है। फिल्म की कहानी जोधपुर में दिखायी गयी है और एक सच्ची घटना पर आधारित है।

4. Budhia: Born To Run

दुनिया के सबसे कम उम्र के मैराथन रनर की जिंदगी पर आधारित है। इसमें अभिनेता मनोज बाजपेयी अहम भूमिका में हैं। सौमेंद्र पाधी द्वारा निर्देशित फिल्म में बाल कलाकार मास्टर मयूर, ने बुधिया सिंह की मुख्य भूमिका निभाई है।

5. Taandav

तांडव एक शॉर्ट फिल्‍म है, जिसमें मनोज वाजपेयी पुलिसवाले बनकर तांडव करते हुए नजर आ रहे है। इस फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू में मनोज ने कह था है कि इस फिल्म को बनाना आसान नहीं था।

6. Mrs Serial Killer

‘मिसेज सीरियल किलर’ की कहानी एक पत्नी के बारे में है, जिसके पति को सीरियल मर्डर के लिए फंसाया गया है और इसी के चलते उसे जेल हो जाती है। इसके निर्देशक शिरीष कुंदर हैं और उनकी पत्नी फराह खान इसकी निर्माता हैं।

7. Suraj Pe Mangal Bhari

कोविड काल में बंद पड़े सिनेमा घरों के खुलने के बाद दीवाली पर मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ की अभिनीत ‘सूरज पे मंगल भरी’ रिलीज हुई थी। हालांकि, बाद में इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया था।

Dial 100

‘डायल 100’ की कहानी साल 2013 में रिलीज हॉलिवुड साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘द कॉल’ से मिली-जुली है। मनोज बाजपेयी इसमें निख‍िल सूद की भूमिका में हैं। 

Silence: Can You Hear It

फिल्म ‘साइलेंस-कैन यू हियर इट’ में एक महिला के लापता होने की कहानी है। वह अपना घर छोड़ने को तैयार होती है, एक दुखद घटना घटती है, इसके बाद महिला गायब हो जाती है।