26 अप्रैल को लॉन्च होगा मीजु ई2, जानें क्या होगा इसमें खास

Join Us icon

कुछ दिनों पहले ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मीजु की ओर से अधिकारिक घोषणा की गई ​थी कि कंपनी जल्द ही अपने ब्रांड के तहत एक स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। वहीं अब कंपनी की ओर से इस आगामी डिवाईस के लॉन्च ईवेंट के लिए इन्वाईट भेजना शुरू कर दिया है। इन्वाईट से ईशारा मिलता है कि कंपनी का अगला स्मार्टफोन मीजु ई2 होगा।

मौका: 22 हजार का लैपटॉप खरीदें महज़ 6,594 रुपये में

मीजु की ओर से आगामी 26 तारीख को एक ईवेंट का अयोजन किया जा रहा है, जिसमें कंपनी अपना नया स्मार्टफोन पेश करेगी। मीजु के मीडिया ईन्वाईट में ‘ई2’ लिखा होने के कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी के आगामी स्मार्टफोन का नाम मीजु ई2 ही होगा।

meizu-e2

गौरतलब है कि मीजु ई2 को कुछ समय पहले चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना एम612सी मॉडल नाम से लिस्ट भी किया गया था। इस लिस्टिंग में ई2 के मेटल ​डिजाईन का फोन बताया गया था जो 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश होगा। यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित होगा तथा 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

एचटीसी वन एक्स10 में होगी बड़ी स्क्रीन के साथ ही दमदार बैटरी

टेना के अनुसार मीजु ई2 के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर ​इम्बेड हो सकता है। तथा यह फोन 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी रैम के साथ 16जीबी, 32जीबी और 64जीबी स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर और 8-मेगापिक्सल का फ्रंअ कैमरा होगा वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,920एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।