
लैपटॉप की दुनिया में तकनीक की बात की जाए तो क्रोमा का नाम टॉप लिस्ट में शुमार है। क्रोमा के ही लैपटॉप एक्सटी1177 को शॉपिंग साइट टाटा क्लिक पर 70 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ दिया जा रहा है। शायद ही आपने पहले कभी किसी लैपटॉप को इतने कम दाम में बिकते होगा। डिस्काउंट के बाद इस लैपटॉप की कीमत महज़ 6,594 है, यानि किसी लो रेंज स्मार्टफोन से भी कम।
वनप्लस 3टी दे रहा है मौका, 1 करोड़ के ईनाम के साथ ही अमिताभ से मिलने का
टाटा क्लिक पर 22,000 रुपये वाले क्रोमा एक्सटी1177 को 70प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 6,594 रुपये में सेल के लिए लिस्ट किया गया है। क्रोमा एक्सटी1177 के स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो यह लैपटॉप 8.1 विडोंज़ पर रन करता है। यह लैपटॉप 10.1 इंच की हाइब्रिड डिसप्ले के साथ ही मल्टी टच पैनल और डिटेचेबल कीबोर्ड से लैस है।

क्रोमा एक्सटी1177 में इंटेल क्वॉड कोर 1.33गीगाहर्ट्ज़ का प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज दी गई है। मज़ेदार गेमिंग तथा वीडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें 311मेगाहर्ट्ज़ का इंटेल एचडी ग्राफिक्स कार्ड भी मौजूद है।
एयरटेल ने दिया जियो को जवाब, 399 रुपये में 90जीबी डाटा के साथ तीन माह तक अनलिमिटेड कॉलिंग
2 मेगापिक्सल कैमरे के साथ ही इसमें एमएस वर्ल्ड तथा अन्य बेसिक फीचर्स मौजूद है। टाटा क्लिक पर क्रोमा एक्सटी1177 का ब्लैक कलर वेरिएंट आॅफर के तहत उपलब्ध है। इस आॅफर का लाभ उठाने के लिए (यहां क्लिक करें)





















