
चीनी स्मार्टफोन कंपनी मीजू ने जुलाई माह में अपने होम बाजार में मीजू प्रो 7 और मीजू प्रो 7प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। डुअल स्क्रीन से लैस ये स्मार्टफोन देखने में बेहद ही स्टाइलिश और शानदार लुक वाले हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक देने वाला है और यह जानकारी स्वयं कंपनी के आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट से मिली है।
5 दिसंबर को लॉन्च होगा बेज़ल लेस डिसप्ले वाला आॅनर वी10, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ
दरअसल मीजू इंडिया ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी दी है। मीजू ने अपने इस ट्वीट में हैशटैग ‘बी ए प्रो’ के साथ एक फोन की ईमेज शेयर की है। यह ईमेज़ किस फोन की है यह जानकारी तो कंपनी ने नहीं दी है लेकिन ईमेज़ में डुअल स्क्रीन वाला फोन नज़र आ रहा। इस ट्वीट से माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही भारत में मीजू प्रो 7 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।
It's time for you to become a Pro! Stay Tuned!#BeAPro pic.twitter.com/VWEOBoYgXH
— MEIZU India (@Meizu_India) November 6, 2017
मीजू प्रो 7 की बात करें तो चीन में इस फोन को 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 2.6गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स30 चिपसेट पर रन करता है। इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए मीजू प्रो 7 में एफ/2.0 अपर्चर वाले 12-मेगापिक्सल के दो रियर सोनी आईएमएक्स386 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फोन की डुअल डिसप्ले के चलते फोन के रियर कैमरे से भी सेल्फी ली जा सकती है। वहीं इसके फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
सैमसंग ने शुरू किया ‘सैमसंग फेस्ट’, 17,000 रुपये की छूट पर मिल रहे हैं स्मार्टफोन
मीज़ु प्रो 7 को 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 3,000एमएएच की बैटरी पर पेश किया गया है मीजू के ही एक ट्वीट में इस फोन की कीमत की ओर भी ईशारा किया गया है। इसके अनुसार भारत में इस फोन को 25,000 रुपये की करीब मूल्य पर लॉन्च किया जा सकता है।





















