
मोरिस गैराजेज (MG) भारतीय बाजार में अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाते हुए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और डिजाइन एक्सीलेंस के साथ भारत की पहली पर्सनल एआई असिस्टेंट और अपने सेग्मेंट में पहली ऑटोनोमस (लेवल-2) टेक्नोलॉजी वाली मध्यम आकार MG Astor को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी इस कार को पेश कर चुकी है। हालांकि, आज कंपनी ने इस कार की कीमत, सेल, बुकिंग और सभी फीचर्स से पर्दा उठाया है। को 9.78 रुपए की विशेष शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। MG Astor को कंपनी ने सुपर, स्मार्ट और टॉप-ऑफ-द-लाइन शार्प तक के वेरिएंट्स में पेश किया है। आइए आगे आपको MG Astor Price की जानकारी देते हैं।
Jio इंटरनेट से लैस MG Astor
इस गाड़ी में देश की कंपनी रिलायंस जियो ने AI सिस्टम उपलब्ध करवाया है। रिलायंस जियो रीयल-टाइम इंफोटेनमेंट और टेलीमैटिक्स के लिए ई-सिम और एलओटी तकनीक प्रदान करेगा। इसके अलावा इस इस गाड़ी में डेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, रियर ड्राइव असिस्ट (RDA), लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, इंटेलिजेंट हेडलैंप कंट्रोल (IHC) और स्पीड असिस्ट सिस्टम मौजूद हैं।
MG Astor वेरिएंट्स और कीमत
MG Astor 4 ट्रिम – स्टाइल, सुपर, स्मार्ट और शार्प में उपलब्ध है। एसयूवी के नॉन-टर्बो वर्जन की कीमत 9.78 लाख रुपS से 14.98 लाख रुपS के बीच है, जबकि टर्बो वर्जन के बेस वेरिएंट की कीमत 15.88 लाख रुपS और टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 16.78 लाख रुपए रखी गई है।
MG Astor Sale
MG Astor के लिए बुकिंग 21 अक्टूबर से शुरू हो रही है और डिलीवरी अगले महीने से शुरू हो जाएगी। एमजी को 2021 में लगभग 5,000 डिलीवरी पूरी करने की उम्मीद है।
लॉन्च पर एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और एमडी राजीव चाबा ने कहा, “एस्टर एमजी ब्रांड की स्थापित विरासत को आगे बढ़ाते हुए भविष्य की मोबिलिटी को सम्मोहक बनाता है। साथ ही इसमें पर्सनलिटी, प्रैक्टिकलिटी और टेक्नोलॉजी लाता है। फीचर्स से भरपूर और इस सेग्मेंट में पहले कभी नहीं देखी गई टेक्नोलॉजी से लैस यह एसयूवी इस सेग्मेंट में नया बेंचमार्क स्थापित करेगी। कार को बेहतरीन तरीके से पोजिशन दी गई है और कीमत भी आकर्षक है, माई एमजी शील्ड ग्राहकों को मन की पूर्ण शांति प्रदान करती है और हर बार रोमांचक अनुभव बनाने के हमारे दर्शन के साथ चलती है।
MG Astor का लुक
MG Astor में कंपनी ने बोल्ड स्टायलिंग को लेकर कई सारे फीचर दिए हैं। इस SUV में आपको बोल्ड क्रिस्टल ग्रिल देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही LED हेडलैंप में 9 क्रिस्टल डायमंड एलिमेंट दिए हैं तो इसे और भी बोल्ड लुक देता है। इंटीरियर की बात करें तो यह सॉफ़्ट टंच और प्रीमियम मैटेरियल के साथ आता है।
फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी
MG Astor को कंपनी ने तीन इंटीरियर कलर थीम – रेड एंड ब्लैक, बीज और ब्लैक और ऑल ब्लैक के साथ पेश किया है। इसके साथ ही ड्राइवर सीट 6-वे पावर एडजेस्ट फीचर के साथ आती है। MG Astor को पर्सनल AI असिस्टमेंट और ऑटोनोमस (लेवल 2) के साथ पेश किया गया है। इस एसयूवी को शानदार एक्सटीरियर, लग्ज़री इंटीरियर और फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है।
पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक ने दी MG Astor के पर्सनल एआई असिस्टेंट को आवाज
पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक ने MG Astor के पर्सनल एआई असिस्टेंट को अपनी आवाज दी है। Astor में दी गई एआई टेक्नोलॉजी को MG के Car-as-a-Platform (CAAP) पर डेवलप किया गया है। इसके साथ ही MG ने ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम) के लिए BOSCH से पार्टनरशिप की है। MG Astor में दिए गए AI टेक्नोलॉजी, 6 रडार और 5 कैमरा सिस्टम इसे एडवांस ऑटोनोमस लेवल 2 ड्राइविंग एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं। इसके साथ ही कार में कई सेल्फ़ी और कंसर्ट फ़ीचर है जिसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, हीटेड ORVM, रेन-सेनसिंग वाइपर, PM 2.5 filter, पैनोरमिक स्काई रूफ, रियर एसी वेंट और फ़्रंट और रियर आर्म रेस्ट शामिल है।
























