6-इंच की आईपीएस डिसप्ले के साथ माइक्रोमैक्स ने उतारा कैनवस मेगा 2 प्लस

Join Us icon

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स द्वारा पिछले साल लॉन्च किए गए बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन कैनवस मेगा 2 का उन्नत वर्जन कैनवस मेगा 2 प्लस लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि यह फोन सेल के ​लिए कब तक उपलब्ध होगा इसकी जानकारी नहीं मिली है कि ​लेकिन भारतीय रिटेलर महेश टेलीकॉम द्वारा माइक्रोमैक्स के इस स्मार्टफोन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। जानकारी अनुसार यह फोन 7,499 रुपये की ​कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

अगले सप्ताह लॉन्च होगा शाओमी का सबसे स्टाईलिश फोन मी मिक्स

महेश टेलीकॉम ने अपने ट्वीटर हैंडल पर माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 2 प्लस को फोन बॉक्स के साथ शेयर किया है। इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र करें तो कंपनी द्वारा इसे 960 x 540 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की क्वॉडएचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

कैनवस मेगा 2 प्लस में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये एक्सपेंड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आॅटो फोकस तकनीक तथा एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

लावा ने लॉन्च किया 4जी वोएलटीई फोन एक्वा ट्रेंड लाइट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

4जी वोएलटीई होने के साथ ही यह फोन डुअल सिम भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए जहां इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई व जीपीएस जैसे फीचर्स है वहीं पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।