Micromax IN 2C स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Unisoc चिपसेट और 4GB रैम के साथ होगा लॉन्च

Micromax ने भारत में पिछले साल स्मार्टफोन मार्केट में फिर से एंट्री करते हुए IN series को पेश किया था। माइक्रोमैक्स ने भारत में पिछले साल इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Micromax IN Note 1 और Micromax IN 1B को पेश किए थे। इसके बाद कंपनी हाल में अपनी IN लाइनअप को एक्सपेंड करते हुए Micromax IN 1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी एक और In सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। माइक्रोमैक्स का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Micromax IN 2C के नाम से पेश किया जा सकता है। माइक्रोमैक्स के अपकमिंग Micromax IN 2C स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किए गए हैं। इस लिस्टिंग के जरिए Micromax IN 2C स्मार्टफोन के चिपसेट, रैम और सॉफ्टवेयर की जानकारी सामने आई है।
Micromax IN 2C स्मार्टफ़ोन गीकबेंच पर हुआ स्पॉट
गीकबेंच की लिस्टिंग की माने तो Micromax IN 2C स्मार्टफोन को Unisoc T-610 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। यह चिपसेट आठ कोर के साथ पेश किया गया है जिसमें दो कोर – Cortex-A75 CPU जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz और छह Cortex-A55 CPU कोर हैं, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। माइक्रोमैक्स का यह फोन Mali-G52 GPU के साथ पेश किया जा सकता है। बेंचमार्क लिस्टिंग की माने तो सैमसंग का यह फोन 4GB RAM और Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। Micromax IN 2C स्मार्टफोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 347 पॉइन्ट स्कोर और मल्टी कोर टेस्ट में 1,127 पॉइन्ट्स स्कोर किया है।
माइक्रोमैक्स का यह स्मार्टफोन Micromax IN 2C के नाम से पता चलता है कि यह Micromax IN 1 या Micromax IN 1B का सक्सेसर हो सकता है। गीकबेंच की लिस्टिंग से पता चलता है कि Micromax IN 2C स्मार्टफोन के रिसर्च और डेवलपमेंट का काम पूरा हो गया है। लग रहा है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Micromax के इस स्मार्टफोन Micromax IN 2C के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। Micromax IN 2C स्मार्टफ़ोन जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा।