Micromax In सीरीज़ लॉन्च से पहले ही अहम डिटेल आई सामने, 3 नवंबर को एंट्री लेंगे सस्ते ‘Made In India’ फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/10/micromax-in.jpg

Micromax बता चुकी है कि कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर से वापसी करने जा रही है और आने वाली 3 नवंबर को माइक्रोमैक्स के नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए जाएंगे। इस नई शुरूआत को कंपनी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ को समर्पित बताया है कि तथा माइक्रोमैक्स के आने वाले स्मार्टफोंस ‘Micromax In’ सीरीज़ के तहत लॉन्च किए जाएंगे। इस सीरीज़ के बाजार में आने से पहले ही माइक्रोमैक्स ने अपने आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी अहम जानकारी सार्वजनिक कर दी है।

माइक्रोमैक्स ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कंपनी के आने वाले मोबाइल फोंस में दिए जाने वाले चिपसेट का खुलासा किया है। Micromax ने बता दिया है कि कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोंस में एक डिवाईस जहां मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा, वहीं दूसरे फोन में मीडियाटेक का ही हीलियो जी85 चिपसेट देखने को मिलेगा। चर्चा है कि माइक्रोमैक्स के ये आने वाले स्मार्टफोन Micromax In 1 और Micromax In 1a नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेंगे।

स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोट्स और लीक्स की मानें तो मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट सपोर्ट करने वाले फोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस पर काम करेगा तथा दो वेरिएंट्स में मार्केट में लॉन्च होगा जिनमें से एक में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें : 8GB रैम और 32MP सेल्फी वाले Vivo V20 SE के इंडिया लॉन्च से पहले जानें कीमत

बताया जा रहा है कि उपरोक्त फोन के 2 जीबी रैम वेरिएंट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा तथा 3 जीबी रैम वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। 2 जीबी रैम वेरिएंट की बात पहले करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल वाला रियर कैमरा सेटअप तथा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

इसी तरह फोन में 3 जीबी रैम वेरिएंट के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल वाले प्राइमरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का थर्ड लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं लीक की मानें तो Micromax का यह फोन पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : 6000mAh बैटरी और 4GB रैम के साथ लो बजट में आ रहा Realme C15s, इस हफ्ते करेगा एंट्री

Micromax In सीरीज़ के इस स्मार्टफोन की कीमत 7,000 रुपये के करीब बताई जा रही है लेकिन 3 नवंबर को फोन लॉन्च होने तक इन स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है। बता दें कि माइक्रोमैक्स अपने आगामी फोंस के साथ ‘आओ चीनी कम करें’ टैग लाईन का यूज़ कर रही है, जो साफ करता है कि इंडियन कंपनी Micromax का सीधा टारगेट Xiaomi, Realme, OPPO और Vivo जैसी चाइनीज़ कंपनियां है।