3,950mAh बैटरी और डुअल कैमरा के साथ आएगा Micromax iOne Note, Redmi 8A को मिलेगी टक्कर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/10/Micromax-iOne-Note.jpg

इंडिया की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Micromax जल्द ही मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर टीज किया है कि वह iOne Note नाम के फोन को भारतीय मार्केट में पेश करने वाली है। इस फोन के टीजर में कंपनी ने कई स्पेसिफिकेशऩ्स का खुलासा कर दिया है। आइए आगे आपको फोन से फीचर्स की जानकारी देते हैं।

हालांकि, कंपनी ने माइक्रोमैक्स iOne Note की लॉन्च डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। वहीं, फोन के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की डिटेल सामने आ गई है। अगर बात करें डिजाइन की तो Micromax iOne Note में वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच फ्रंट में होगा। वहींं, रियर पर डुअल कैमरा सेटअप वर्टिकल पोजिशन में एलईडी प्लैश के साथ मौजूद होगा। इसके अलावा फोन को रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। फोन का बैक पैनल ग्लोसी फिनिश के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किए दो बेहद सस्ते फोन, 4,000एमएएच बैटरी और नॉच डिसप्ले के साथ है डुअल रियर कैमरा

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Micromax iOne Note में 6.088-इंच HD+ (720×1560 पिक्सल) V नॉच डिसप्ले होगा। इसके साथ ही फोन में 1.6GHz +
1.25GHz प्रोसेसर दिया जाएगा। इतना ही नहीं फोन में 3GB रैम और 32GB इंटकनल स्टोरेज दी जाएगी। हालांकि, फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकंडरी रियर कैमरा होगा। इसके अलावा फोन में फ्रंट पर 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। Micromax iOne Note में पावर बैकअप के लिए 3,950mAh की बैटरी दी जाएगी। इस बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 18 घंटे का टॉक टाइम देगी। फिलहाल इस फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस बजट कैटगरी में लॉन्च किया जा सकता है।

गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले साल इनफिनिटी एन11 और इनफिनिटी एन12 फोन उतारे गए थे। माइक्रोमैक्स इनफिनिटी एन11 की कीमत जहां 8,999 रुपये और इनफिनिटी एन12 को माइक्रोमैक्स को 9,999 रुपये में पेश किया गया था। अग बात करें माइक्रोमैक्स इनफिनिटी एन11 और इनफिनिटी एन12 दोनों ही स्मार्टफोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया था।

इनमें 6.18 इंच की आईपीएस एलसीडी एचडी+ डिसप्ले दी गई थी। इनफिनिटी एन11 और इनफिनिटी एन12 एंडरॉयड ओरियो के साथ 2गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करते हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए इनमें आईएमजी पावरवीआर जीपीयू दिया गया था।