शानदार लुक के साथ इस स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर ने मारी एंट्री, सिंगल चार्ज में देगा 140km की रेंज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/01/Mob-ion-electric-scooter-price-launch.jpg

फ्रांसीसी मोबिलिटी स्टार्टअप कंपनी Mob-ion के अपकमिंग Electric Scooter का इंतजार अब खत्म हो गया है। कंपनी ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को AM1 के नाम के साथ पेश किया है, जिसे लेकर काफी समय से लीक व जानकारियां सामने आ रही थीं। हालांकि, अभी कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपनी घरेलू मार्केट फ्रांस में ही पेश किया है। लेकिन, बताया जा रहा है कि Mob-ion कंपनी भारत समेत विश्‍व स्‍तर पर इलेक्ट्रिक स्‍कूटर लॉन्‍च करने की योजना बना रही है। आइए आगे आपको इस स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर AM1 की कीमत और रेंज, टॉप स्पीड के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटर AM1

यह सिंगल सीटर और डबल सीटर वेरियंट में इलेक्ट्रिकव स्‍कूटर लेकर आ रही है। मोब-आयन का AM1 पूरी तरह से फ्रांस में बने पहले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में से एक है और AFNOR मान्यता का दावा करता है। इस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को 70 फीसद फ्रांस में बनाया गया है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुई कमाल की ये Electric Cycle, सिंगल चार्ज में देगी 100 KM रेंज, प्राइस भी बजट के अंदर

टॉप स्पीड और रेंज

Mob-ion AM1 इलेक्ट्रिक स्कूटर AM1 एक ब्रशलेस इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से काम करता है। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में 3 kW की बैट्री दी गई है। इतना ही नहीं इस
स्कूटर में मौजूद इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार चार्ज कर कम से कम 140 किमी की रेंज मिल सकती है। वहीं, इस नए मोब-आयन AM1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ दो घंटे और तीस मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा। साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 45kmph है।

Electric Scooter Price

स्कूटर का वजन 92 किग्रा है जो बैटरी से चलने वाले दोपहिया के लिए बहुत कम है और इसकी कुल भार वहन क्षमता 260 किलो की है। Mob-ion ने AM1 की कीमत 3,582 यूरो (लगभग 3.04 लाख) रखी गई है। यह भारत में बिकने वाले अधिकांश इलेक्ट्रिक स्कूटरों की तुलना में बहुत अधिक महंगा है। फ्रेंच ईवी स्टार्टअप 99 यूरो के मासिक सब्सक्रिप्शन शुल्क पर इलेक्ट्रिक स्कूटर भी दे रहा है। इसे भी पढ़ें: 200KM रेंज के साथ आने वाली ये Electric Bike लॉन्च से पहले हुई सड़कों पर स्पॉट, जल्द करेगी इंडिया में धमाकेदार एंट्री

फीचर्स

इस इेक्ट्रिक स्कूटर में एलईडी हेडलाइट्स, एक जीपीएस-आधारित स्थान प्रणाली, एक रिवर्स गियर और एक एंटी-थेफ्ट सिस्टम शामिल है जिसमें कंप्यूटर या स्मार्टफोन के माध्यम से रिमोट शटडाउन की सुविधा है। इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है। साथ ही बैटरी लेवल के साथ रेंज की जानकारी देने के लिए डिसप्ले दी गई है।