
अगले महीने यानी 1 अप्रैल से काफी कुछ महंगा होने वाला है। दरअसल, एक अप्रैल से गाड़ियों से लेकर मोबाइल तक के दाम बढ़ सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट के दौरान घोषणा की थी कि इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर 2.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ जाएगी, जिसमें मोबाइल समेत फोन की एक्सेससरीज के लिए आपको ज्यादा पड़ेगी। इंपोर्ट ड्यूटी फिलहाल 7.5 प्रतिशत है लेकिन एक अप्रैल से यह 10 प्रतिशत तक हो जाएगी। हालांकि, अभी किसी कंपनी ने अपने फोन्स के दाम में इजाफे की घोषणा नहीं की है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनियां जल्द ऐलान कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि अगले महीने से मोबाइल फोन और एक्सेसरीज की प्राइस कितनी बढ़ने वाली है।
पिछले साल भी हुआ था इजाफा
गौरतलब है कि पिछले साल GST बढ़ने के बाद सभी स्मार्टफोन कंपनियों ने भारत में अपने फोन्स के दाम में बढ़ोतरी कर दी थी। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद स्मार्टफोन के अलावा दूसरे गैजेट्स के लिए आपको ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Online में फोन होंगे महंगे और Offline की लैटेगी रौनक, जानें क्या है कारण

इंडस्ट्री में तनाव
मोबाइल इंडस्ट्री एक्स्पर्ट्स का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर 2.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से स्मार्टफोन मार्केट पर खासा असर पड़ेगा, जिससे मोबाइल फोन की कीमतों में इजाफा होगा। इसका सीधा असर मोबाइल खरीदने वाले ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों के सामने कीमतें बढ़ाने की मजबूरी होगी।
महंगे होंगे मोबाइल
इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद सबसे ज्यादा असर प्रीमियम स्मार्टफोन पर पड़ने वाला है। माना जा रहा है कि सस्ते और बजट रेंज मोबाइल की कीमत में ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि कोरोना काल में ये मोबाइल कंपनियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। इसे भी पढ़ेंः Global chip shortage: बढ़ सकते हैं सभी मोबाइल के दाम, Xiaomi ने भी कर दिया है ऐलान
टीवी भी होंगे महंगे
1 अप्रैल 20201 से मोबाइल फोन के अलावा टीवी के दाम भी बढ़ जाएंगे। पिछले कुछ महीनों से लगातार टीवी के दाम बढ़ रहे हैं। 1 अप्रैल 2021 से टेलीविजन के दाम लगभग 3000 रुपए तक तक बढ़ सकते हैं। आपको याद दिला दें कि चीन से आयात के मोर्चे पर बैन के बाद टीवी की कीमतों में उछाल आया था।






















