Online में फोन होंगे महंगे और Offline की लैटेगी रौनक, जानें क्या है कारण

Join Us icon

Online Store से अब तक आप सस्ते में और बेस्ट ऑफर के साथ मोबाइल खरीद पाते थे। परंतु अब स्थिति बदलने वाली है और Online में भी फोन महंगे होने वाले हैं। यह कहना है कि ऑल इंडिया मोबाइल रिटेल ऐसोसियेशन, जयपुर (AIMRA) के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी का। भारत में ऑनलाइन बाजार काफी तेजी से फैला है और जितनी तेजी से इसमें ग्रोथ हुआ उतना ही नुकसान Offline Retailers को उठाना पड़ा है। परंतु आने वाले कुछ समय में अब एक बार फिर से मौसम बदलने को तैयार है और ऑनाइल में फोन थोड़ा महंगा हो सकता है और ऑफलाइन बाजार की रौनक फिर से लौटने वाली है। हालांकि ऐसा नहीं है कि ऑनलाइन स्टोर को नुकसान होने वाल है बलिक ऑनलाइन स्टोर के साथ ऑफलाइन में भी अच्छे ऑफर्स आने वाले हैं। ऐसे में प्राइस का जो अंतर Offline Store में है वह कम हो जाएगा और यूजर्स को समान ऑफर्स या ऑनलाइन की अपेक्षा बेहतर ऑफर मिलेंगे।

गौरतलब है कि पिछले पांच सालों में Online Mobile Market ऑनलाइन मोबाइल बाजार काफी तेजी से फैला है जो कुल सेल का लगभग 40 फीसदी तक आ गया है। वहीं 2020 की बात करें तो महामारी के दौर में ऑनलाइलन का बाजार और भी तेजी से फैला। Counterpoint Research द्वारा जारी किए रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल Online Mobile Market 45 फीसदी का रहा जो अब तक का सबसे उच्च स्तर है और इसका बढ़ता आकार ही इसके लिए अब परेशानी का शबब बन रहा है। इसे भी पढ़ेंः Global chip shortage: बढ़ सकते हैं सभी मोबाइल के दाम, Xiaomi ने भी कर दिया है ऐलान

इस बारे में 91मेबाइल्स से बात करते हुए जितेंद्र जोशी कहते हैं कि “Online Store काफी बड़ा हो गया है और इसके साथ ही इसका ऑपरेटिंग कॉस्ट पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गया है। सामान डिलिवरी में एक बहुत बड़ा चेन लगा हुआ है। अब यह इतना बड़ा हो गया है कि ऑपरेशन में कॉस्ट ज्यादा और मार्जिन कम रह गया है। ऐसे में अब मोबाइल निर्माता फिर से Offline Store पर फोकस करने वाले हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण Xiaomi द्वारा शुरू किए गए Grow with Mi इनिशियेटिव से समझ सकते हैं। जहां कंपनी ने ऑफलाइन के लिए 100 करोड़ के पैकेज की घोषणा की है और ऑफलाइन सेल को दोगुना करने की बात कही है।”

online phone price may hike and offline can get good offers

2020 में भारत में लगभग 150 मिलियन हैंडसेट शिप किए गए जो कि पिछले साल के मुकाबले लगभग 4 फीसदी कम था। बावजूद इसके Online बाजार में काफी अच्छा ग्रोथ देखने को मिला था। कुल सेल का 45 फीसदी यहीं से आया था। भारत में आज Amazon जैसी दिग्गज कंपनी अपनी पैठ बना चुकी है और Flipkart के साथ वॉलमॉर्ट ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में ऑनलाइन सेग्मेंट काफी मजबूत हो गया है। हालांकि भारत में ऑफलाइन स्टोर का चेन पहले से ही काफी मजबूत रहा है। परंतु पिछले कुछ समय से इन दिग्गजों के आगे कमजोर पड़ गया था। अब जब कि ऑनलाइन अपने पीक पर आ गया है जहां से कॉस्ट बढ़ना लगभग तय है तो फिर Offline के लिए एक अच्छा अवसर दिख रहा है और कंपनियां फिर से यहां अपना ध्यान केंद्रित कर सकती हैं। इसे भी पढ़ेंः Jio का जलवा, 200 रुपए से कम में ये हैं बेस्ट रिचार्ज, जानें फुल डीटेल

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here