गिराओ, पटको… कुछ नहीं बिगड़ेगा! Motorola ने लॉन्च किया पहला मिलिट्री-ग्रेड Laptop

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/Moto-Book-60.jpg

एक तरफ जहां लैपटॉप बनाने वाली दिग्गज कंपनियां जैसे Acer अब स्मार्टफोन बाजार में अपनी किस्मत आजमा रही हैं, वहीं दूसरी ओर Motorola, जो दुनियाभर में अपने इनोवेटिव और भरोसेमंद मोबाइल फोन्स के लिए पहचाना जाता है वह अब लैपटॉप सेगमेंट में एंट्री कर रही है। दरअसल, Motorola ने अपने पहले लैपटॉप Moto Book 60 के लॉन्च के साथ इस कैटेगरी में एंट्री ले ली है। कंपनी ने अपने पहले लैपटॉप प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पेश किया गया है, जो इसे सीधे तौर पर मौजूदा बड़े ब्रांड्स को टक्कर देता है।

Moto Book 60 की कीमत और सेल डिटेल

मॉडल वेरिएंट कीमत
Moto Book 60 (Core Ultra 5) 16GB + 512GB Rs 66,990
Moto Book 60 (Core Ultra 7) 16GB + 512GB Rs 74,990
Moto Book 60 (Core Ultra 7) 16GB + 1TB Rs 78,990

Moto Book 60 की स्पेसिफिकेशन्स

Moto Book 60 (Core Ultra 5) औप Moto Book 60 (Core Ultra 7) में सिर्फ प्रोसेसर का अंतर है बाकि सभी स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे ही हैं। अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Moto Book 60 में 14-इंच का 2.8K OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन और HDR सपोर्ट के साथ आता है। यह लैपटॉप Intel Core 7 240H और Core 5 210H प्रोसेसर के ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें 32GB तक DDR5 RAM और 1TB तक SSD स्टोरेज दी गई है। Windows 11 Home पर चलने वाले इस लैपटॉप में 60Wh बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

इसमें Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, 1080p प्राइवेसी शटर वेबकैम, IR कैमरा के साथ Windows Hello फेस रिकग्निशन, और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी (MIL-STD-810H) भी मिलती है। इसके अलावा इसमें स्मार्ट कनेक्ट जैसे फीचर्स-जैसे स्मार्ट क्लिपबोर्ड, फाइल ट्रांसफर और स्वाइप टू शेयर-इस लैपटॉप को अन्य मोटोरोला डिवाइसेज के साथ शानदार तरीके से इंटीग्रेट करते हैं।

वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, दो USB Type-A 3.2 Gen 1, दो USB Type-C 3.2 Gen 1, HDMI पोर्ट, DisplayPort 1.4, माइक्रोSD कार्ड स्लॉट और 3.5mm ऑडियो जैक भी शामिल है। कुल मिलाकर, Moto Book 60 एक प्रीमियम लैपटॉप के तौर पर मोटोरोला की इस नई शुरुआत को मजबूत बनाता है।

Moto Book 60 को इन लैपटॉप से मिलेगी टक्कर

Moto Book 60 को भारतीय मार्केट में मिड-टू-हाई एंड सेगमेंट में कई पॉपुलर लैपटॉप्स से टक्कर मिलने वाली है, खासकर उन ब्रांड्स से जो पहले से ही इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर चुके हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन प्रमुख लैपटॉप्स पर जो Moto Book 60 के कॉम्पिटिटर बन सकते हैं।

Asus Vivobook Series (Vivobook Pro 14)

HP Pavilion Plus 14

Dell Inspiron 14 Plus

इसमें 2.2K या 2.5K डिस्प्ले, 13th Gen Intel प्रोसेसर और ड्युअल-स्पीकर जैसे फीचर्स इसे Moto Book 60 के Dolby Atmos स्पीकर्स और हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले के सामने खड़ा करता है।