
हाल ही में लेनोवो अधिकृत मोटोरोला के नए डिवाईस मोटो ई4 और ई4 प्लस की जानकारी सामने आई थी, वहीं अब इसी कंपनी के अन्य स्मार्टफोन मोटो सी की तस्वीरें लीक हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक टिप्सटर द्वारा मोटो सी की फोटोज़ शेयर की गई है तथा साथ इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राईम का 32जीबी वेरिएंट होगा लॉन्च
क्रिस्पीटेक ट्वीटर अकाउंट से मोटो सी की फोटोज़ शेयर की गई है। इन फोटोज़ में मोटो के आगामी फोन को ब्लैक, रेड और गोल्ड कलर में दिखाया गया है। फोटोज़ में फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ राउंड शेप कैमरा मौजूद है। तथा कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मोटो का आइकॉनिक लोगो लगा हुआ है।
Moto C. https://t.co/y1E1ESTOfO
— Evan Blass (@evleaks) April 10, 2017
फोन के फ्रंट पैनल पर टच नेविगेशन बटन और कैमरा है तथा फोन के उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक और यूएसबी पोर्ट है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के दाएं तरफ दिए गए हैं। फोटोज़ से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस की स्क्रीन 5-इंच की हो सकती है।
डुअल कैमरे वाले कूल1 डुअल फोन का सस्ता वेरिएंट लॉन्च
लीक के अनुसार ही मोटो सी में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है तथा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,800एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।



















